इटारसी। वन मण्डल नर्मदापुरम की सिवनी मालवा परिक्षेत्र में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पीएम श्री सिवनी मालवा की 105 छात्राएं तथा 9 शिक्षक शामिल हुए।
अनुभूति मास्टर ट्रेनर रामकिशोर चौरे, सेवा निवृत्त अपर वन मंडल अधिकारी, ज्ञानसिंह पवार, वन परिक्षेत्र अधिकारी सिवनी मालवा, पूर्व मास्टर ट्रेनर आरएन मालवीय, सेवानिवृत्त वन क्षेत्रपाल ने अनुभूति के संबंध में जानकारी दी। भारतीय वन सेवा के प्रशिक्षु अधिकारी एवं प्रेरक राकेश राजपूत, वनरक्षक साथ में रहे। छात्र-छात्राओं को मोरन नदी में जलीय पक्षियों की पहचान कराई, प्रकृति पथ पर पेड़, पौधों, घास, औषधीय पौधों की पहचान कराई, उनके उपयोग से अवगत कराया, वृक्ष एवं वनों के महत्व, पर्यावरण, खाद्य श्रृंखला, तेंदूपत्ता संग्रहण की जानकारी, नदी, नाले में जल का प्रवाह, भू जल संरक्षण एवं वनों की अग्नि से सुरक्षा, लाइन कटाई, जलाई की जानकारी दी।
दोपहर भोजन उपरांत प्रश्नपत्र हल कराया। चित्रकला प्रतियोगिता एवं 5 वृक्ष प्रजातियों की पहचान करवाई। अशोक कुमार, मुख्य वन संरक्षक, नर्मदापुरम, मयंक गुर्जर, वन मंडल अधिकारी, नर्मदापुरम एवं अनिल विश्वकर्मा, उप वनमंडल अधिकारी सिवनीमालवा ने विद्यार्थियों को संबोधित किया।