---Advertisement---
IMG-20261106-WA0025
previous arrow
next arrow
IMG-20261107-WA0001
previous arrow
next arrow

अवैध पिस्टल व दो जिंदा कारतूस जब्त करने में इटारसी पुलिस को सफलता प्राप्त

By
—
On:
Follow Us

इटारसी। सिटी पुलिस ने सनखेड़ा नाका चौराहे से एक व्यक्ति को गिरफ्तार करके उसके पास से एक अवैध पिस्तौल जप्त की है यह व्यक्ति किसी घटना को अंजाम देने के लिए घूम रहा था मुखबिर की सूचना पर उसे गिरफ्तार किया है।

टीआई गौरव सिंह बुंदेला ने बताया कि एसपी डॉ. गुरकरण सिंह के मार्गदर्शन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आशुतोष मिश्र नर्मदापुरम तथा अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) इटारसी महेन्द्र सिंह चौहान के मार्गदर्शन में अवैध हथियार रखने वालों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है।

इसी क्रम में आज मुखबिर से सुचना प्राप्त हुयी कि पुरानी इटारसी में सनखेडा नाका चौराहा पर काले रंग की शर्ट पहने हुये एक व्यक्ति पिस्टल रखे हुये है तथा किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा है। मुखबिर की सुचना पर तत्काल थाना प्रभारी इटारसी द्वारा एक टीम का गठन किया गया। टीम मुखबिर द्वारा बताये हुये स्थान सनखेडा नाका चौराहा पहुंचीं जहां एक व्यक्ति मुखबिर द्वारा बताये हुलिये के अनुसार संदिग्ध अवस्था में घुमते हुये दिखा।

पुलिस को अपने पास आता देख वह वहां से भागने लगा जिसे बामुश्किल घेराबंदी कर पकडा। जिसका नाम, पता पूछने पर उसने अपना नाम संजय बरखने पिता विनोद बरखने उम्र 23 वर्ष निवासी कावड़ मोहल्ला पुरानी इटारसी होना बताया जिस के कब्जे से अवैध रुप से रखी एक देशी पिस्टल एवं 2 जिंदा कारतूस मिले। जिनके संबंध में वैध लाइसेंस एवं दस्तावेज पूछने पर उसके द्वारा कोई भी वैध लाइसेंस नहीं होना बताया। मौके पर आरोपी से एक देशी पिस्टल एवं 2 जिंदा कारतूस जब्त किये गये। आरोपी का कृत्य धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट का होने से थाने पर प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

उल्लेखनीय है कि आगामी विधान सभा चुनाव को दृष्टिगत रखते हुये इटारसी पुलिस द्वारा लगातार आरोपियों की धरपकड़ की जा रही है। आगामी विधान सभा चुनाव एवं आदर्श आचार संहिता के पालन में इटारसी पुलिस टीम द्वारा आगे भी इस प्रकार की कार्यवाही जारी रखी जाएगी। कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक गौरव सिंह बुंदेला के कुशल नेतृत्व में सउनि अनिल ठाकुर, सउनि सुरेश पाण्डेय, प्रधान आरक्षक अशोक चौहान, आरक्षक हरीश डिगरसे, राजेश पवार, जयप्रकाश पाठे, गजेन्द्र डडोरे की सराहनीय भूमिका रही।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Leave a Comment

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.