इटारसी। नर्मदांचल पत्रकार संघ (Narmadanchal Journalists Association) के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ पत्रकार प्रशांत दुबे के आकस्मिक निधर पर इटारसी (Itarsi) के पत्रकार कल 21 सितंबर को उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।
नर्मदापुरम पत्रकार संघ इटारसी के पदाधिकारी एवं सदस्य 21 सितंबर, बुधवार को सुबह 11 बजे श्री प्रेमशंकर दुबे स्मृति पत्रकार भवन (Shri Premshankar Dubey Smriti Patrakar Bhawan) में उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। संगठन के अध्यक्ष प्रमोद पगारे ने पत्रकारों से आग्रह किया है कि वे श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित होकर प्रशांत दुबे को श्रद्धांजलि अर्पित करें।
प्रशांत दुबे को कल श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे पत्रकार


Rohit Nage
रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।
Advertisement









