नन्हे हाथों ने कागज से बनायी कलात्मक चीजें

नन्हे हाथों ने कागज से बनायी कलात्मक चीजें

इटारसी। रॉयल ट्रिनिटी स्कूल (Royal Trinity School) मालवीयगंज के बच्चों ने अपने नन्हे हाथों से कुशल मार्गदर्शन में कागज से कई कलात्मक चीजें बनायी हैं। बच्चों ने अपने शिक्षकों के मार्गदर्शन में कागज के फूल, टोली और कई अन्य चीजें बनाकर अपनी कलात्मकता का प्रदर्शन किया है।

रॉयल ट्रिनिटी स्कूल, मालवीय गंज, इटारसी, डॉ. मैथ्यू के थॉमस (Dr. Mathew K. Thomas) के निर्देशन में संचालित हो रहा है। यहां विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। पढ़ाई के साथ उनके कला कौशल को बढ़ाने अनेक गतिविधियां संचालित होती रहती हैं। हाल ही में विद्यार्थियों ने प्रशिक्षित शिक्षकों के निर्देशन में अनेक क्राफ्ट तैयार किए हैं।

प्राचार्य रंजना लक्ष्मण (Ranjana Laxman) ने बताया कि इस तरह की गतिविधियों के द्वारा विद्यार्थियों की नैसर्गिक प्रतिभाओं का विकास होता है। इस दौरान बच्चों ने पेपर से फूल, टोपी तथा नर्सरी, एलकेजी, यूकेजी के बच्चों ने मछलियां और फूल भी बनाये जिनकी शिक्षकों और पालकों ने सराहना कर उनका हौसला बढ़ाया है।

Royal
CATEGORIES
Share This

AUTHORRohit

error: Content is protected !!