महिला कांग्रेस ने मिलन समारोह में लोकसभा चुनाव की रणनीति बनाई

महिला कांग्रेस ने मिलन समारोह में लोकसभा चुनाव की रणनीति बनाई

इटारसी। लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections) को लेकर महिला कांग्रेस (Mahila Congress) का कार्यक्रम ग्राम साकेत (Village Saket) में आयोजित किया गया। महिला कांग्रेस ने साकेत ग्राम में आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर मिलन समारोह कर चुनावी रणनीति बनाई। जिला एवं नगर की महिला पदाधिकारियों ने अपने अपने विचार प्रस्तुत किये।

इस दौरान बड़ी संख्या में सभी वरिष्ठ महिलाएं शामिल हुईं। कार्यक्रम में वरिष्ठ महिला नेत्रियों ने युवा महिला पदाधिकारियों को राजनीतिक सुझाव दिए और उन्हें लोकसभा चुनाव में पूरी शक्ति के साथ मैदान में उतरने प्रेरित किया । इस अवसर पर महिला कांग्रेस महिला सेवादल जिलाध्यक्ष नेहा चावरे, नलिनी मेहरा, कमला राठौर, रजनी राठौर, साधना दुबे, मोनिका मेहरा, मालती शर्मा, पूनम सोलंकी, प्रीति दुबे, पूर्व मंडी अध्यक्ष ममता पटेल,पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष नीलम गांधी, गीतांजलि, रमा चंद्रवंशी, निखत गोलंदाज , पूर्वा दुबे, सविता साहू, सूची पटेल, प्रतिभा दुबे, प्रीति यादव, माधुरी, शोभा उपाध्याय, आरती राठौर, सविता राठौर, तानिया दुबे. सहित कांग्रेसी महिलाओं ने अपनी उपस्थित दी।

Royal
CATEGORIES
Share This

AUTHORRohit

error: Content is protected !!