श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण निधि समर्पण अभियान की बैठक संपन्न
इटारसी। स्थानीय सरस्वती शिशु मंदिर में श्री राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण निधि समर्पण अभियान की नगर बैठक रविवार को संपन्न हुई। बैठक में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के विभाग प्रचारक शिव शंकर भाईसाहब ने संबोधित करते हुए कहा कि हमारे आराध्य भगवान श्री राम के जीवन चरित्र को कार्यकर्ता के सामने रखने, मंदिर के केस की पैरवी करने वाले सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ वकील केआर परासरन की परम निष्ठा थी। जिन्होंने भगवान श्री राम जन्मभूमि के केस में नंगे पैर पैरवी की। इस अवसर पर सभी ने 1992 में बावरी विध्वंश के दौरान बलिदान हुई आत्माओं को भी याद किया। बैठक में मुख्य रूप से संघ प्रचारक डा राजकुमार जैन, जिला अभियान प्रमुख सुभाष दुबे, नगर अभियान प्रमुख प्रकाश मिश्रा उपस्थिति रहे। उक्त जानकारी जिला प्रचार प्रसार प्रमुख मनोज राय द्वारा दी गयी।