---Advertisement---

सांसद की रोड निर्माण की मांग पर मंत्री गडकरी ने लिखा संबंधित अधिकारियों को पत्र

By
—
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

इटारसी। होशंगाबाद-नरसिंहपुर (Hoshangabad-Narsinghpur) लोकसभा क्षेत्र से सांसद दर्शन सिंह चौधरी (MP Darshan Singh Chaudhary) की मांग पर केंद्रीय सडक़ परिवहन मंत्री नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) ने संज्ञान लेकर कार्यवाही शुरू कर दी है। संसदीय क्षेत्र में विकास निर्माण कार्यों को लेकर सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने संसदीय सत्र के बीच 13 मंत्रियों से मुलाकात कर अपने संसदीय क्षेत्र की बुनियादी मांगों को रखा था।

सांसद दर्शन सिंह ने बताया कि उन्हें केंद्रीय सडक़ परिवहन मंत्री का पत्र प्राप्त हुआ है। उन्होंने मंत्री से दो फोरलेन, एक सडक़ निर्माण बनखेड़ी-झिरपा (Bankhedi-Jhirpa) मार्ग और सोहागपुर (Sohagpur) में तार बाहर अंडर ब्रिज निर्माण की मांग रखी थी। मंत्री ने मांग पर संबंधित विभाग के अधिकारियों को कार्रवाई करने के लिए निर्देशित कर सांसद को पत्र लिख अवगत कराया है।

केंद्रीय मंत्री ने पत्र लिख कराया अवगत

सांसद दर्शन सिंह ने बताया कि उन्होंने केंद्रीय सडक़ परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से नर्मदापुरम (Narmadapuram) से हरदा (Harda) फोर लेन सडक़ निर्माण, नर्मदापुरम से करेली (Kareli) फोर लेन सडक़ निर्माण और पिपरिया (Pipariya) विधानसभा के बनखेड़ी से झिरपा तक सडक़ निर्माण और सोहागपुर तार बाहर अंडर ब्रिज निर्माण की मांग की थी। उन्होंने बताया कि मंत्री ने मांगों को मानते हुए पत्र लिख अवगत कराया है।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Leave a Comment

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.