रामसत्ता में शामिल हुई नपाध्यक्ष, देवी जी के भजन गाए और आरती उतारी

Post by: Rohit Nage

Municipal head participated in Ramsatta, sang hymns of Goddess Ji and performed aarti.

नर्मदापुरम। ग्वालटोली वार्ड 29 में दौलत यादव के बूथ 83 पर महिला मंडल द्वारा राम सत्ता का आयोजन किया था। रामसत्ता में नपाध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव ने शामिल होकर मां जगदम्बा की आराधना करते हुए भजन गाए और आरती पूजन की। कार्यक्रम के दौरान नपाध्यक्ष श्रीमती यादव का महिलाओं द्वारा पुष्पमाला से स्वागत किया।

संबोधित करते हुए नपाध्यक्ष नीतू यादव ने कहा कि स्वच्छता में ही ईश्वर का वास होता है। जैसे हम अपने घर आंगन को स्वच्छ रखते हैं, उसी प्रकार हमें गली मोहल्ला और घर के आसपास की नालियों को भी साफ स्वच्छ रखना चाहिए। कचरा, कचरा वाहन आने पर उसमें ही डालें। यहां वहां कचरा फैंकने से गंदगी होती है और गंदगी से विभिन्न प्रकार की बीमारी जन्म लेती हैं। इसलिए साफ स्वच्छ घर आंगन के साथ ही गली मोहल्ले को साफ सुथरा रखना चाहिए।

उन्होंने वहां पर उपस्थित सभी महिलाओं को स्वच्छता की शपथ दिलाई तथा भाजपा का सदस्य बनने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर पार्षद पंकज प्रेमा पांडे, संगीता यादव, दौलत यादव, कंचन यादव, विमला यादव, रजनी यादव, पार्षद रेखा यादव, द्रोपती यादव, लक्ष्मी यादव, मंजू यादव, खुशबू यादव, उर्मिला यादव, सरोज यादव, प्रेमबाई यादव, तेजो बाई यादव, पूजा यादव, प्रेम बाई, सरजू यादव, आर्यन महालहा, गगन यादव, सौरभ यादव, भैयू आदि उपस्थित थे।

error: Content is protected !!