नर्मदापुरम। संभागीय रोल बाल प्रतियोगिता (Divisional Role Ball Competition) में नर्मदापुरम (Narmadapuram) की टीम (Team) ने बैतूल (Betul) की टीम को हराकर जीत दर्ज की।
प्रतियोगिता का फाइनल मैच (Final Match) जूनियर (Junior) वर्ग में नर्मदापुरम और बैतूल के बीच खेला गया। जूनियर बालक नर्मदापुरम ने 61 से जीत दर्ज कर विजेता बना। दूसरा फाइनल बालिका वर्ग का बैतूल और नर्मदापुरम के बीच में हुआ जिसमें बालिका नर्मदापुरम ने 63 से जीत दर्ज की।
सीनियर (Senior) बालक वर्ग में भी नर्मदापुरम और बैतूल के बीच फाइनल खेला। यह मैच बहुत ही रोमांचक रहा जिसमें नर्मदापुरम सीनियर बालक वर्ग में एक तरफा 1106 जीत दर्ज की। तीनों वर्गों में नर्मदापुरम ने जीतकर इतिहास लिखा। इस अवसर पर अतिथियों में पीयूष शर्मा अध्यक्ष मध्यप्रदेश तैराकी संघ, अरुण शर्मा डायरेक्टर एनईएस महाविद्यालय, पराग सैनी एसडीओपी होशंगाबाद, सॉफ्ट टेनिस की अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी सुश्री आध्या तिवारी एवं जिला खेल अधिकारी उमा पटेल, तेज कुमार गौर, नर्मदा महाविद्यालय के खेल अधिकारी डॉ वाईएस चाहर भी मौजूद रहे।
प्रतियोगिता में विजेताओं को ट्रॉफी एवं गोल्ड मैडल दिए, उपविजेता बैतूल टीम को टॉफी के साथ सिल्वर मेडल से सम्मानित किया। इस अवसर पर नर्मदापुरम स्केटिंग कोच राकेश ठाकुर, संजय लालवानी, सचिन तोमर, आलोक राजपूत, तरुण पांडे, अभिषेक तिवारी, राजा चौकसे, सचिन कंपरिया, गुरदीप सिंह, गोविंद राजपूत, विनोद मालवीय, चेतन, शैलेंद्र तिवारी, कमल चौधरी, हरिशंकर निकोटे, शिव शंकर, भास्कर गुप्ता, बैतूल के गोल्डी, आदि उपस्थित थे। संचालन डॉक्टर राजपाल सिंह चड्ढा ने किया।
संभागीय रोल बॉल प्रतियोगिता में नर्मदापुरम की जीत


Rohit Nage
Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.
For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Advertisement









