---Advertisement---

[adrotate banner="7"]

एनसीसी एवं एनएसएस की छात्रा इकाई ने सोना सांवरी में किया पौधरोपण

By
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

इटारसी। शासकीय कन्या महाविद्यालय (Government Girls College) इटारसी (Itarsi) द्वारा स्वच्छता अभियान के अंतर्गत महाविद्यालय की एनसीसी एवं एन.एस.एस. की स्वयं सेविकाओं ने प्राचार्य आरएस मेहरा (Principal RS Mehra) के निर्देशन में प्राथमिक शाला सोना सावरी में ‘एक पेड़ मां के नाम’ पर पौधरोपण करके स्वच्छ वायु एवं स्वच्छ पर्यावरण का संदेश दिया।

एनसीसी प्रभारी श्रीमती पूनम साहू (Mrs. Poonam Sahu) ने कहा कि स्वच्छ पर्यावरण, स्वच्छ शरीर मे स्वस्थ मस्तिष्क निवास करता है। डॉ. संजय आर्य (Dr. Sanjay Arya) ने कहा कि स्वस्थ जीवन शैली के लिए संतुलित एवं पौष्टिक आहार आवश्यक है। ग्राम वासियों को श्रीमती शोभा मीणा (Mrs. Shobha Meena) एवं हेमंत गोहिया (Hemant Gohiya) ने स्वच्छ पानी की महत्ता पर प्रकाश डाला कि स्वच्छ जल एवं स्वच्छ वायु ही हमारे स्वास्थ्य पर अच्छा प्रभाव डालती है।

स्वच्छता अभियान में महाविद्यालय की छात्राएं एवं प्राध्यापकगण उपस्थित थे। एनएसएस प्रभारी डॉ. शिखा गुप्ता (Dr. Shikha Gupta) ने ग्राम वासियों एवं छात्राओं के साथ स्वच्छता ही सेवा पर संकल्प लिया।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

[adrotate banner="5"]

Related News

[adrotate banner="9"]

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.