---Advertisement---

पतंजलि योग समितियों के जिला प्रभारियों की हुई नव नियुक्तियां

By
—
On:
Follow Us

इटारसी। पतंजलि योग समितियों के जिला प्रभारियों की नव नियुक्तियां की गई हैं। इसके अंतर्गत एमएल गौर (ML Gaur) और शरद वर्मा (Sharad Verma) को नई जिम्मेदारियां मिली हैं। पतंजलि योगपीठ (Patanjali Yogpeeth) से आये स्वामी रामदेव (Swami Ramdev) के शिष्य स्वामी डॉक्टर परमार्थ देव (Dr. Parmarth Dev), मुख्य केंद्रीय प्रभारी पतंजलि योगपीठ हरिद्वार की उपस्थिति में मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) (पूर्व) प्रांतीय कार्यकारिणी की बैठक भोपाल (Bhopal) में आयोजित की गई।

पतंजलि के प्रांतीय सोशल मीडिया प्रभारी सत्यनारायण गौर (Satyanarayan Gaur) ने बताया कि बैठक में प्रांतीय प्रभारी करण सिंह, मुन्नीलाल यादव, डॉ पुष्पांजलि शर्मा एवं कमलेश गौर सह राज्यप्रभारी की अनुशंसा पर इटारसी के वरिष्ठ योग शिक्षक एवं इटारसी तहसील के पूर्व प्रभारी एमएल गौर को पतंजलि किसान सेवा समिति के जिला प्रभारी एवं शरद वर्मा को संरक्षक नियुक्त किया है।

सभी प्रभारियों की नियुक्त होने पर जिले के कमलेश गौर सत्यनारायण गौर, राजेश गुप्ता, रमेश चंद मेहरा, रामकृष्ण रघुवंशी, तिलक यदुवंशी, प्रदीप वैष्णव, ज्ञानेंद्र भट्ट, विजया श्रीवास्तव, अशोक पटेल, संतोष राजपूत, रूपसिंह राजपूत, मुकेश मालवीय एवं मनीष सोनी ने श्री गौर एवं श्री वर्मा को बधाइयां दी हैं, एवं जिले में पतंजलि योगपीठ के कार्यों को गति देने की आशा व्यक्त की है।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Leave a Comment

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.