---Advertisement---

इटारसी में वोट करने आए नव मतदाताओं को तलसी का पौधा भेंट कर किया सम्मान

By
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement
  • जिले में शांतिपूर्ण और सुचारु रूप से जारी है मतदान
  • – जिले में 9 बजे तक सबसे अधिक सोहागपर, सबसे कम होशंगाबाद में मतदान

नर्मदापुरम/इटारसी। जिले की चारों विधानसभाओं में शांतिपूर्ण और सुचारू रूप से मतदान प्रक्रिया जारी है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी नीरज कुमार सिंह एवं पुलिस अधीक्षक डॉ गुरकरण सिंह निरंतर मतदान केद्रों का भ्रमण कर व्यवस्थाओं की निगरानी कर रहे हैं। सुबह से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी-लंबी कतार लग रही हैं। सुबह 9 बजे तक सबसे अधिक मतदान पिपरिया और सबसे कम होशंगाबाद विधानसभा में हुआ था।

विधानसभा निर्वाचन के तहत 17 नवंबर को सुबह 9 बजे तक जिले की चारों विधानसभा में कल 63834 मतदाताओं ने मतदान किया। जिनमें 35665 पुरुष एवं 28169 महिलाएं शामिल हैं। सिवनी मालवा में 11065, होशंगाबाद में 4605, सोहागपुर में 33925 एवं पिपरिया में 14239 मतदाताओं ने मतदान किया। सुबह 9 बजे तक के आंकड़े प्रतिशत में देखें तो सबसे अधिक 14 प्रतिशत मतदान सोहागपुर, सबसे कम 2.09 प्रतिशत होशंगाबाद, सिवनी मालवा में 4.52 प्रतिशत और पिपरिया में 6.18 प्रतिशत मतदान सहित जिले में कुल 6.80 प्रतिशत मतदान हुआ था।

नव मतदाताओं का स्वागत

नर्मदापुरम जिले के इटारसी में बनाए गए आदर्श मतदान केंद्र शासकीय महात्मा गांधी स्मृति महाविद्यालय वाणिज्य भवन में नव मतदाताओं ने वोट किया। केंद्र पर नव मतदाताओं और वृद्ध मतदाताओं को स्थानीय प्रशासन ने तुलसी का पौधा भी भेंट किया। पहली बार वोटिंग करने वाले मतदाताओं का मुख्य नगर पालिका अधिकारी रितु मेहरा ने तुलसी पौधा देकर सम्मान किया।

80 प्लस प्लस बुजुर्ग मतदाता का अनुविभागीय अधिकारी नीता कोरी एवं सीएमओ श्रीमती मेहरा ने तुलसी पौधा भेंटकर अभिवादन किया। सीईओ जिला पंचायत एसएस रावत ने भी अपने मताधिकार का प्रयोग कर सभी नागरिकों से मतदान करने की अपील की। नर्मदापुरम में नव मतदाता अदिति राजपूत ने पहली बार अपने मताधिकार का प्रयोग किया। अदिति ने अपने मतदान केंद्र शासकीय प्राथमिक शाला नर्मदापुरम पहुंचकर उत्साह के साथ मतदान दिया और सभी युवाओं से अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Leave a Comment

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.