होशंगाबाद। खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 में जारी उपार्जन नीति में निर्धारित मापदंडों के अनुरूप उपार्जन हेतु आवश्यक संसाधनों की पूर्ति करने तथा किसानों की समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए जिला सहकारी बैंक होशंगाबाद में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया हैं, जिसका दूरभाष क्रमांक 9926381815 है। कंट्रोल रूम प्रातः 10 बजे से सायं 6 बजे तक संचालित किया जाएगा। कंट्रोल रूम का प्रभारी बैंक लिपिक जिला सहकारी बैंक अनिल खंडेलवाल (District Cooperative Bank Anil Khandelwal) को बनाया गया है।
किसानों की समस्याओं का अब होगा त्वरित निराकरण

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Advertisement









