इस दिन सूरज को देखिये ठीक पूर्व से उगते हुए

इस दिन सूरज को देखिये ठीक पूर्व से उगते हुए

इटारसी। शुक्रवार 23 सितंबर आकाश (sky) में सूरज (sun), पृथ्वी (earth) की भूमध्यरेखा (equator) के ठीक ऊपर दिखाई देगा। नेशनल अवार्ड (national award) प्राप्त विज्ञान प्रसारक सारिका घारू ने इस खगोलीय घटना (celestial event) की जानकारी देते हुए बताया कि जब सूरज भू-मध्य रेखा के ठीक उपर दिखता है, इसे इक्वीनॉक्स (equinox) कहते हैं। साल में दो बार ऐसा होता है। पहला 20 या 21 मार्च को और दूसरा 21 से 24 सितंबर के बीच। कल शुक्रवार को सूरज ठीक पूर्व दिशा में उदित होगा और ठीक पश्चिम दिशा में अस्त होगा।
सारिका ने बताया कि आम लोग या सोशल मीडिया पर इसे दिन रात बराबर होने की घटना के रूप में बताया जाता है जो कि सत्य नहीं है। आज मध्य भारत में दिन की अवधि 12 घंटे 6 मिनट होगी। अर्थात दिन और रात बराबर नहीं होंगे। मध्यभारत में दिन और रात आगामी 28 सितंबर को बराबर होंगे।
सारिका ने बताया कि सितंबर इक्वीनॉक्स इस साल 23 सितंबर को हो रहा है। यह आमतौर पर 22 या 23 सितंबर को होता है। 21 सितंबर को यह कई सदियों से नहीं हुआ है। आगामी 2092 और 2096 को यह 21 सितंबर को होगा। 24 सितंबर को यह घटना पिछली बार 1931 को हुई थी अब 2303 में यह 24 सितंबर को होगा। यह घटना उत्तरी गोलाद्र्ध में खगोलीय ग्रीष्म ऋतु के अंत और खगोलीय शरद ऋतु की शुरूआत का प्रतीक है। तो करिये शरद का स्वागत और देखिये सूरज को ठीक पूर्व दिशा से उगते हुये।

ऐसे दिखेगा सूर्यास्त

  • भोपाल में सूर्योदय 06:09, सूर्योदय 18:16, अवधि 12 घंटे 06 मिनट, 43 सेकंड
  • नर्मदापुरम सूर्योदय 06:08, सूर्यास्त 18:14, अवधि 12 घंटे 06 मिनट 42 सैकंड
  • रायसेन सूर्योदय 06:07, सूर्यास्त 18:14, अवधि 12 घंटे 06 मिनट 44 सैकंड
  • इंदौर सूर्योदय 06:15, सूर्यास्त 18:22, अवधि 12 घंटे 06 मिनट 42 सैकंड
  • जोधपुर सूर्योदय 06:26, सूर्यास्त 18:33, अवधि 12 घंटे 06 मिनट 50 सैकंड
  • जयपुर सूर्योदय 06:15, सूर्यास्त 18:22, अवधि 12 घंटे 06 मिनट 53 सैकंड
  • अंबिकापुर सूर्योदय 05:46, सूर्यास्त 17:52, अवधि 12 घंटे 06 मिनट 44 सैकंड
  • खरगौन सूर्योदय 06:17, सूर्यास्त 18:24, 12 घंटे 06 मिनट 39 सैकंड
  • उज्जैन सूर्योदय 06:15, सूर्यास्त 18:22, अवधि 12 घंटे 06 मिनट 43 सैकंड
Royal
CATEGORIES
Share This

AUTHORRohit

error: Content is protected !!