साधना सिंह के जन्मदिन पर पशुपतिनाथ धाम मंदिर परिसर में किया पौधारोपण

साधना सिंह के जन्मदिन पर पशुपतिनाथ धाम मंदिर परिसर में किया पौधारोपण

इटारसी। अखिल भारतीय क्षत्रिय किरार समाज (All India Kshatriya Kirar Samaj) ने शनिवार को पशुपतिनाथ धाम मंदिर (Pashupatinath Dham Temple) परिसर में पौधारोपण किया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Chief Minister Shivraj Singh Chouhan) की धर्मपत्नी व अखिल भारतीय किरार क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती साधना सिंह चौहान (Mrs. Sadhna Singh Chouhan) के जन्मदिन पर भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष दर्शन सिंह चौधरी और अखिल भारतीय क्षत्रिय किरार समाज नवयुवक मंडल प्रदेश उपाध्यक्ष मेहरबान सिंह चौहान के साथ सामाजिक बंधुओं और मंदिर समिति सदस्यों ने पौधारोपण किया।

किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष दर्शन सिंह चौधरी ने कहा कि अखिल भारतीय किरार क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती साधना शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में समाज ने एक नई दिशा पाई है और पूरे भारतवर्ष के समाज को एक नई दिशा के साथ-साथ नई ऊर्जा भी मिली है हम उनकी दीर्घायु की कामना करते हैं। पौधारोपण कार्यक्रम में पूर्व पार्षद नरेश चौहान, बबलू गौर, चंदन बाथरी, कमलेश बाबरिया, आशीष भदोरिया, संदीप तिवारी, मनोज शर्मा, पशुपतिनाथ धाम मंदिर समिति सदस्य मौजूद थे।

Royal
CATEGORIES
Share This

AUTHORRohit

error: Content is protected !!