---Advertisement---

[adrotate banner="7"]

कांग्रेस ने देश को लूटने के अलावा कोई काम नहीं किया : तेली

By
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

केसला। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) के नेतृत्व में चल रही सरकार के कार्यकाल के सफलतम 9 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) पूरे देश भर में ‘संपर्क से समर्थन’ अभियान चला रही है जिसके अंतर्गत 30 मई 2023 से 30 जून 2023 तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

इसी श्रंखला में आज केंद्रीय पेट्रोलियम, गैस एवं श्रम राज्यमंत्री रामेश्वर तेली (Rameshwar Teli) का आगमन नर्मदापुरम जिले के केसला विकासखंड स्थित ग्राम भरगदा के प्रसिद्ध भीलट देव मंदिर पर हुआ। केंद्रीय मंत्री रामेश्वर तेली ने सर्वप्रथम प्रसिद्ध भीलट देव स्थान के महंत श्री दरबेश्वर महाराज (Shri Darbeshwar Maharaj) के दर्शन एवं पूजन अर्चन करने के बाद केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों सहित विभिन्न सामाजिक प्रमुखों से मोदी सरकार के सफलतम 9 वर्ष पूर्ण होने पर सीधा संवाद किया।

केंद्रीय मंत्री ने उपस्थित हितग्राही एवं सामाजिक प्रमुखों को संबोधित करते हुए बताया कि मोदी सरकार देश के सर्वांगीण विकास के लिए ऐतिहासिक कार्य कर रही है। आज विश्व के पटल पर भारत सबसे शक्तिशाली राष्ट्र के रूप में उभरा है। अकेले उनके मंत्रालय पेट्रोलियम, गैस एवं श्रम द्वारा ऐतिहासिक कार्य किए हैं। पूरे देश भर में 9 करोड़ 6 लाख महिलाओं को उज्ज्वला योजना (Ujjwala Yojana) के अंतर्गत गैस सिलेंडर दिए हैं, ई श्रम कार्ड के माध्यम से भी गरीबों का कल्याण किया है। कांग्रेस (Congress) ने देश को लूटने के अलावा और कोई काम नहीं किया है।

सिवनी मालवा (Seoni Malwa) विधायक प्रेम शंकर वर्मा (Prem Shankar Verma) ने प्रदेश सरकार की उपलब्धि और सिवनी मालवा विधानसभा क्षेत्र में किए विकास कार्यों का उल्लेख किया। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिला प्रभारी श्रीमती सीमा सिंह ( Smt. Seema Singh) ने भाजपा की सरकार एवं महिलाओं के लिए लाई गई लाडली बहना योजना योजना पर भी प्रकाश डाला। पार्टी के जिला उपाध्यक्ष, केसला मंडल प्रभारी एवं कार्यक्रम के जिला सह संयोजक शैलेंद्र दीक्षित ने केंद्रीय मंत्री रामेश्वर तेली का परिचय दिया।

इस मौके पर जनपद अध्यक्ष गंगाराम कलमे, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती सीमा कास्दे, सुशील बरकड़े, अजय बाजपेई, प्रमेश मालवीय, बंटी मालवीय, अखिलेश बिल्लौरे, डॉ. रामकिशोर यादव, शिवनाथ यादव, महंत गोविंद दास, महेश यादव, संतोष राय, बनवारी राठौर, श्री लखन राय, शैलेंद्र राठौर, रूपेश मालवीय, अशोक साहू, सुनील राठौर, दीपक मालवीय, प्रदीप राठौर, कन्हैया सराठे, अजय साहू, रघुवीर धुर्वे, राजकुमार बकोरिया, महेश यादव, शिवनारायण यादव, दिलीप आरसे, विष्णु सिरोहिया, बृजेश यादव, सुभाष पटेल, ऋषि भलावी, संजीव यादव, सहित पार्टी के प्रमुख पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

[adrotate banner="5"]

Leave a Comment

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.