---Advertisement---

बदल सकती है नगर के वार्डों की आरक्षण स्थिति

By
—
On:
Follow Us

– 15 में से 4 वार्ड अपिव के लिए हैं आरक्षित
– अपिव का प्रतिशत 25 से अधिक
सोहागपुर/राजेश शुक्ला। नगरीय निकाय (Urban Bodies) का निर्वाचन शीघ्र ही होने वाला है। अन्य पिछड़ा वर्ग (Backward Classes) के आरक्षण को लेकर जो निर्णय आया है। उसके बाद नए आरक्षण (Reservation) में नगर के वार्डों की स्थिति भी बदल सकती है। दरअसल नगर के 15 वार्डों में से 4 वार्ड रघुवंशीपुरा ,गांधी वार्ड ,मातापुरा वार्ड एवं रामगंज वार्ड अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित हैं। यदि देखा जाए तो अन्य पिछड़ा वर्ग के आरक्षण का प्रतिशत 25 से अधिक हो रहा है, इसलिए आगामी 25 मई 2022 बुधवार को होने वाले आरक्षण में नगर के वार्डों की आरक्षण स्थिति में बदलाव संभावित है। वर्तमान में नगर के 15 वार्डों की आरक्षण तालिका इस प्रकार है।

वार्ड आरक्षण स्थिति

सुभाष वार्ड – अजा महिला
अम्बेडकर वार्ड -अनारक्षित महिला
रघुवंशीपुरा –अपिव महिला
जवाहरवार्ड –अनारक्षित महिला
गाँधीवार्ड –अपिव
कि़लापुरा वार्ड -अनारक्षित महिला
राजेंद्रवार्ड –अनारक्षित
मातापुरा वार्ड -अपिव
रामगंज वार्ड –अपिव महिला
सरदार वार्ड -अजजा
शास्त्रीवार्ड –अनारक्षित
तिलकवार्ड –अनारक्षित महिला
इंदिरावार्ड –अजा पुरुष
रामप्रसाद वार्ड -अनारक्षित
गौतमवार्ड –अनारक्षित

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Leave a Comment

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.