---Advertisement---

सनाढ्य ब्राह्मण सभा ने विधायक एवं नगर पालिका अध्यक्ष को सम्मानित किया

By
On:
Follow Us

इटारसी। सनाढ्य ब्राह्मण सभा की पहल पर नगर के सकल ब्राह्मण समाज को चाणक्य चौक की सौगात देकर गौरवान्वित करने पर विधायक डॉ सीतासरन शर्मा एवं नगर पालिका अध्यक्ष पंकज चौरे को सभा ने सम्मानित कर आभार जताया। विधायक कार्यालय में आयोजित सम्मान कार्यक्रम में सनाढ्य ब्राह्मण महिला-पुरुष सभा के पदाधिकारियों ने पुष्प गुच्छ भेंट कर एवं हार पहनाकर विधायक डॉ शर्मा एवं नपा अध्यक्ष पंकज चौरे को सम्मानित किया।

डॉ शर्मा ने अपने उद्बोधन में कहा कि महापुरुष किसी एक समाज के नहीं होते वरन् सकल समाज के होते हैं। चाणक्य को प्रथम संपूर्ण भारतीय साम्राज्य स्थापना का श्रेय दिया जाता है। चाणक्य ने अपनी कूटनीति के बल पर अपने शिष्य चंद्रगुप्त मौर्य के माध्यम से देश को एक सूत्र में बांधने में सफलता प्राप्त की। चाणक्य कूटनीति के विशेषज्ञ थे कालांतर में देश को एक सूत्र में बांधने का कार्य लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल ने भी किया। डॉ शर्मा ने कहा कि बाजार में आरएमएस चौक के नाम से मशहूर चौराहे को नगर पालिका की पीआईसी बैठक में चाणक्य चौक घोषित करवाने में नगर पालिका अध्यक्ष चौरे का अहम् योगदान है। इसके लिए वे साधुवाद के पात्र हैं।

इस सकल ब्राह्मण समाज हितैषी पावन कार्य को संपन्न करवाने में सनाढ्य ब्राह्मण सभा का भी सराहनीय प्रयास रहा है। संचालन सनाढ्य ब्राह्मण सभा अध्यक्ष राजकुमार दुबे ने किया एवं आभार महिला सभा अध्यक्ष संगीता शर्मा ने माना। कार्यक्रम में सभा के सदस्यों कल्पना पाराशर, संगीता शर्मा, नेहा बुधोलिया, अस्मिता मिश्रा, रश्मि मिश्रा, सरिता शर्मा, आशा मिश्रा, राजकुमार दुबे, जयंत शर्मा, अशोक ढिमोले, मुकेश पाराशर, जुगल किशोर शर्मा, घनश्याम शर्मा, चंद्रकांत शर्मा, महादेव प्रसाद शर्मा, अनिरुद्ध चंसौरिया, प्रशांत चौबे, महादेव प्रसाद शर्मा, विनय मिश्रा, सुनील उपाध्याय, ललित तिवारी, विनोद शर्मा, मुकेश मिश्रा, महेंद्र पचौरी, सुनील मिश्रा, केके शर्मा, संतोष शर्मा, आशुतोष दुबे आदि की उपस्थिति रही।

Rohit Nage

Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel
Advertisement
Royal Trinity

Leave a Comment

error: Content is protected !!