वरिष्ठ पत्रकार राजेन्द्र सिंह ठाकुर हुए सम्मानित
इटारसी। जवाहरलाल नेहरु स्मृति महाविद्यालय, सोहागपुर के वार्षिकोत्सव के अंतर्गत नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार राजेन्द्र सिंह ठाकुर को डॉ अरविंद सिंह चौहान स्मृति अलंकरण से सम्मानित किया गया।
श्री ठाकुर को सम्मानित होने पर राष्ट्रीय कला एवं काव्य मंच, मप्र जन चेतना लेखक संघ, मानसरोवर साहित्य समिति, बातचीत, विजय भारतीय संस्कृति संस्थान, संकल्प, समर समागम, युवा पत्र लेखक मंच, विपिन जोशी साहित्य परिषद, परिवर्तन, साहित्य साधना काव्य मंच, तिरंगा, युवा प्रवर्तक विचार मंच, नर्मदांचल वेब न्यूज, लोक सृजन, जन चेतना मंच आदि साहित्यिक, सांस्कृतिक, सामाजिक व वैचारिक संस्थाओं ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य के प्रति अपनी शुभकामनाएं व्यक्त की हैं।
CATEGORIES Itarsi News