---Advertisement---

सदस्यता महाअभियान को लेकर शक्ति केंद्र की बैठक हुई

By
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

इटारसी। आज भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल इटारसी के शक्ति केंद्र क्रमांक 2 महावीर नगर वार्ड 13,14 की बैठक पूर्व पार्षद कुलदीप रावत के निवास पर हुई। पार्टी संगठन पर्व सदस्यता अभियान 2024 को लेकर अति महत्वपूर्ण बैठक में मुख्य वक्ता के रूप में भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रवीण तिवारी ने सदस्यता अभियान को लेकर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रत्येक बूथ पर अधिक से अधिक नए सदस्य बनाने का लक्ष्य तय किया है। 2 सितंबर से सदस्यता अभियान प्रारंभ किया जा रहा है, प्रत्येक पदाधिकारी, जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं को संगठन के इस सदस्यता महापर्व में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर आमजन से संपर्क कर भाजपा का सदस्य बनाना है।

बैठक में प्रमुख रूप से भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल अध्यक्ष, पूर्व मंडल अध्यक्ष नीरज जैन, भारतीय जनता युवा मोर्चा पूर्व जिला अध्यक्ष कुलदीप रावत, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष जागृति भदोरिया, युवा मोर्चा जिला मंत्री अतुल पटेल ,नगर मंत्री सीमा सोनी, सोशल मीडिया प्रभारी नीतू सराठे , अनुसूचित जन जाति नगर मंत्री शैलेश योना , बूथ अध्यक्ष हितेश गौर,बूथ अध्यक्ष हनी वर्मा, युवा नेता मुकेश साहू, युवा नेता आशीष महाडिक संगीता मालवीय, मंजू बाथरी प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

Rohit Nage

Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Rashtra Bharti School, Itarsi

Leave a Comment

error: Content is protected !!