शिवपुरी : सोयाबीन, गेहूं और धान का समर्थन मूल्य बढ़ाने की मांग को लेकर कांग्रेस ने निकाली किसान न्याय यात्रा

Manju Thakur

कांग्रेस ने सोयाबीन, गेहूं और धान का समर्थन मूल्य बढ़ाने की मांग की

शिवपुरी, 20 सितंबर (हि.स.)। शिवपुरी जिला मुख्यालय पर शुक्रवार को जिला कांग्रेस ने सोयाबीन, गेहूं और धान का समर्थन मूल्य बढ़ाने की मांग को लेकर किसान न्याय यात्रा निकाली। इस दौरान जिले के कांग्रेस के विधायक, पूर्व विधायक, पदाधिकारी, कार्यकर्ता और कार्यकर्ता इक_ा हुए। जो ट्रैक्टर पर सवार होकर शिवपुरी पहुंचे। किसान न्याय यात्रा में जौरा विधायक पंकज उपाध्याय, पोहरी विधायक कैलाश कुशवाहा एवं जिला अध्यक्ष विजय सिंह चौहान के संयुक्त नेतृत्व में निकाली गई।

एमएसपी बढ़ाने की मांग की-

किसान न्याय यात्रा की शुरुवात पोहरी बाइपास चौराहे से हुई। पोहरी बाइपास चौराहे से प्रारंभ होकर राजेश्वरी रोड होते हुए गुरुद्वारा चौराहा, माधव चौक चौराहा, गांधी चौक, कोर्ट रोड से होते हुए कलेक्ट्रेट पर पहुंची जहां राज्यपाल और राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा गया। कांग्रेस ने मुख्य रूप से सोयाबीन, गेहूं और धान का समर्थन मूल्य बढ़ाने की मांग को लेकर किसान न्याय यात्रा निकाली। इसके अतिरिक्त जिला अध्यक्ष विजय सिंह चौहान ने बताया कि मध्यप्रदेश में कई जिलों में अत्यधिक वर्षा के कारण सोयाबीन की फसल बर्बाद हो गई है।

अतिवृष्टि से खराब हुईं फसलों के मांगा मुआवजा-

शिवपुरी जिले में भी अतिवृष्टि से ज्यादातर किसानों की फसल नष्ट हो गई है। लेकिन शिवपुरी कलेक्टर ने अभी तक जिन किसानों की फसलें बर्बाद हुई है उनका सर्वे नहीं कराया गया है इस कारण से शिवपुरी जिले में किसानों की हालत बहुत ही दयनीय हो गई है। उन्हें भूखे मरने की चिंता सता रही है। फसलों की लागत दोगुनी हो गई है। पोहरी से कांग्रेस विधायक कैलाश कुशवाह ने कहा कि किसानों की आर्थिक परेशानियों, बिजली की दरों मे अत्यधिक वृद्धि, खसता हाल सड़के, महिलाओं बालिकाओं से दुराचार, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति अल्पसंख्यक वर्गों पर अत्याचार भाजपा की सरकार में बढ़ता ही जा रहा हैं।

हिन्दुस्थान समाचार / रंजीत गुप्ता

error: Content is protected !!