सीताराम मंदिर ट्रस्ट ने नगर में निकली रामफेरी, राममय हुआ नगर

सीताराम मंदिर ट्रस्ट ने नगर में निकली रामफेरी, राममय हुआ नगर

सिवनी मालवा। सीताराम मंदिर ट्रस्ट (Sitaram Temple Trust) ने शनिवार शाम बैंड बाजों के साथ रामफेरी निकाली। सीताराम मंदिर (Sitaram Temple) से शुरू होकर शीतला माता मंदिर (Sheetala Mata Temple), बड़ा मंदिर (Bada Mandir), नर्मदा मंदिर (Narmada Temple), जगदीश मंदिर (Jagdish Temple), राधावल्लभ मंदिर (Radhavallabh Temple) होते हुए सीताराम मंदिर पर समापन किया।

रामफेरी में श्रद्धालुओं ने राम भगवान का गुणगान किया। जय श्री राम के नारे लगाए, रामधुन पर नृत्य किए। पूरे नगर का वातावरण राममय हो गया। नगर में सभी घरों पर ध्वज लगाए गए, सीताराम ट्रस्ट के ट्रस्टी पीडी सारडा (PD Sarada) ने बताया रविवार सुबह अखंड रामायण का पाठ, शाम को रामफेरी निकाल जाएगी। सोमवार सुबह अखंड रामायण के समापन के पश्चात संगीतमय सुंदरकांड का पाठ किया जाएगा।

दोपहर 12:20 पर भगवान श्री राम (Lord Shri Ram) की महा आरती कर प्रसादी वितरण किया जाएगा। शाम 4 बजे भव्य संगीतमय शोभायात्रा नगर के मुख्य मार्गों से निकल सीताराम मंदिर में समापन किया जाएगा। मंदिर पहुंच कर मंदिर के सामने आतिशबाजी की जाएगी। तत्पश्चात आरती कर प्रसाद वितरण किया जाएगा।

Royal
CATEGORIES
Share This

AUTHORRohit

error: Content is protected !!