मध्यप्रदेश के इटारसी में पहली बार हुआ घुटने के जोड़ का सफल प्रत्यारोपण

मध्यप्रदेश के इटारसी में पहली बार हुआ घुटने के जोड़ का सफल प्रत्यारोपण

इटारसी। इटारसी के चिकित्सा जगत में पहली बार शहर के ही किसी अस्पताल में, महानगरों की तर्ज पर, आधुनिक तकनीक से, घुटने के जोड़ का सफल प्रत्यारोपण का करिश्मा जिले के ही एक युवा सर्जन ने करके दिखाया है।

आपरेशन का खर्च भी महानगरों से काफी कम है। जबकि गुणवत्ता उसी स्तर की है। विदेशों में व देश के कई बड़े नामी हॉस्पिटल में अपनी सेवाएं देने के बाद अब विगत 4 वर्षों से, अपने माता पिता की इच्छानुसार अपने गृह जिले नर्मदापुरम व गृह नगर होशंगाबाद में चिकित्सा सेवाएं दे रहे डॉ. उमंग अग्रवाल ने, इटारसी के एक निजी अस्पताल की ओटी में हंसा बेन, 55 वर्ष, निवासी मालवीय गंज का यह आपरेशन सफलता पूर्वक किया।

डॉ. उमंग अग्रवाल ने बताया कि उक्त मरीज महिला को विगत 10 वर्षों से घुटने के दर्द से काफी तकलीफ थी। वह पुन: सामान्य जीवन जी रही है। आमतौर पर लोगों में अब भी यह गलत धारणा बनी हुई है कि इस प्रत्यारोपण से पुन: नार्मल लाइफ संभव नहीं होती जबकि ऐसा बिल्कुल नहीं है। इसके लिए अब महानगरों की तरफ दौड़ लगाने की जरूरत भी नहीं है। हंसा बेन ने भी कहा कि आपरेशन के बाद अब उनको बहुत अच्छा फील हो रहा है। घुटने के दर्द से छुटकारा मिल गया है।

CATEGORIES
Share This

AUTHORRohit

I am a Journalist who is working in Narmadanchal.com.

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus (0 )
error: Content is protected !!