![सुंदरम राजावत और मो.जैद खान का मप्र जूनियर हॉकी टीम में शामिल सुंदरम राजावत और मो.जैद खान का मप्र जूनियर हॉकी टीम में शामिल](https://narmadanchal.com/wp-content/uploads/2023/06/Sundram-Jaid-jpg.webp)
सुंदरम राजावत और मो.जैद खान का मप्र जूनियर हॉकी टीम में शामिल
इटारसी। नगर के दो युवा खिलाडिय़ों को फिर मध्यप्रदेश की जूनियर हॉकी टीम से खेलने का मौका मिलेगा। हॉकी इंडिया के तत्वावधान में 12 जून से राउरकेला में आयोजित 13 वी जूनियर राष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए मप्र की टीम बैतूल से राउरकेला के लिए रवाना हो चुकी है।
मप्र की जूनियर हॉकी टीम में में इटारसी से सुंदरम सिंह राजावत और मो. जैद खान को शामिल किया गया है। टीम का पहला लीग मैच 16 जून को होगा। दोनों खिलाडिय़ों को वरिष्ठ खिलाड़ी एवं मार्गदर्शक एससी लाल, जिला हॉकी संघ के अध्यक्ष प्रशांत जैन, सचिव कन्हैया गुरयानी, कोषाध्यक्ष सर्वजीत सिंघ सैनी, कार्यकारी अध्यक्ष शिरीष कोठारी, जयराज सिंह भानू, रविन्द्र जोशी, दीप सिंह ठाकुर, डॉ. ताबिश अरोरा, अजय अल्वर्ट, साजिद मलिक, आरिफ खान, मयंक जेम्स, शफीक कुरैशी, रमाकांत कौल, राजेश पंडित, नंदकिशोर उर्फ गरीबा उस्ताद आदि ने शुभकामनाएं दी हैं।
![Royal](https://narmadanchal.com/wp-content/uploads/2024/07/1.jpeg)