केन्द्रीय विद्यालय क्र.-2 में स्वामी विवेकानंद जयंती युवा दिवस के रूप में मनायी
इटारसी। केन्द्रीय विद्यालय क्रमांक-2 सी पी ई इटारसी में आज स्वामी विवेकानंद जयंती को युवा दिवस के रूप में मनायी। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रभारी प्राचार्य एवं विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक आलोक मिश्र ने दीप प्रज्वलन एवं विवेकानंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया। कक्षा 7 वीं की छात्रा सृष्टि ने अपने वक्तव्य में विवेकानंद के जीवन आदर्शों एवं कार्यों पर प्रकाश डाला।
![e913e2e5 cpe school 2](https://narmadanchal.com/wp-content/uploads/2023/01/e913e2e5-cpe-school-2-650x408.jpg)
विद्यालय की योग शिक्षिका श्रीमती देवयानी सूर्यवंशी ने समस्त विद्यार्थियों को सूर्य नमस्कार एवं प्राणायाम के साथ विविध योगासन जैसे ताड़ासन, वृक्षासन, पादहस्तासन आदि करवाए। कार्यक्रम के अंत में आलोक मिश्र ने विवेकानंद के जीवन के विविध प्रसंग बताते हुए विद्यार्थियों से विवेकानंद के जीवन आदर्शों से प्रेरणा लेकर अपने जीवन को ऊर्जावान बनाने की अपील की।
![Royal](https://narmadanchal.com/wp-content/uploads/2024/07/1.jpeg)
CATEGORIES Itarsi News