अंतर्राष्ट्रीय जिझौतिया ब्राह्मण महासंघ की तहसील कार्यकारिणी निर्वाचित

अंतर्राष्ट्रीय जिझौतिया ब्राह्मण महासंघ की तहसील कार्यकारिणी निर्वाचित

इटारसी। अन्तर्राष्ट्रीय जिझौतिया ब्राह्मण महासंघ विचार प्रमुख सनत मिश्रा, नर्मदापुरम जिला संयोजक अजय दुबे के मार्गदर्शन एवं संभाग सह सचिव अनिल मिश्रा, जिलाध्यक्ष अनिल सोनकिया, सचिव अशोक परसाई, सह सचिव अशोक पुरोहित की उपस्थिति में संभाग संयोजक राजेन्द्र दुबे निवास पर बैठक में तहसील इकाई इटारसी के पदाधिकारियों का निर्वाचन किया गया।

सर्व सम्मति से अध्यक्ष पद पर मनोज मिश्रा, उपाध्यक्ष हरिओम दुबे, महेन्द्र दुबे, डॉ. धनंजय दुबे, सचिव आशुतोष दुबे, सह सचिव अमरीश दुबे, कोषाध्यक्ष अभिषेक, सह कोषाध्यक्ष हरिओम दुबे पालनपुर, कार्यकारिणी सदस्य राजेन्द्र दुबे को मनोनीत किया गया। श्रवण तिवारी को इटारसी तहसील का प्रभार सौंपा। सभी उपस्थित सदस्यों ने पांच-पांच नए सदस्य बनाने का संकल्प लिया।सर्व सम्मति से महेश पाठक को संरक्षक सदस्य मनोनीत किया गया। पदाधिकारियों ने महासंघ के लिए पूर्ण समर्पण के साथ कार्य करने का संकल्प लिया। बैठक में समाज के वरिष्ठ सदस्य महेश पाठक उपाध्यक्ष श्रवण तिवारी, मनोज तिवारी उपस्थित रहे।

Royal
CATEGORIES
Share This

AUTHORRohit

error: Content is protected !!