साल की सबसे लंबी रात कल 22 दिसंबर को होगी

साल की सबसे लंबी रात कल 22 दिसंबर को होगी

  • – प्रात: 8 बजकर 57 मिनट पर सूर्य होगा ठीक मकर रेखा पर
  • – मकर रेखा से सूर्य का सामना होगा कल 22 दिसंबर को
  • – उत्तरी नगरों में छोटे में भी छोटा दिन कल शुक्रवार को होगा

इटारसी। सूर्य किरणें कल 22 दिसंबर को भारतीय समयानुसार प्रात: 8 बजकर 57 मिनट पर मकर रेखा पर लबंवत होने के बाद यह कर्क रेखा की ओर अपनी वापसी यात्रा आरंभ कर रही है। इस कारण उत्तरी गोलाद्र्ध के शहरों में कल दिन सबसे छोटा और रात सबसे लंबी होगी।

नेशनल अवार्ड प्राप्त विज्ञान प्रसारक सारिका घारू ने बताया कि आज विंटर सोलस्टिस का अवसर है जिसमें अनेक खगोलीय तथ्य समाये हुये हैं। सारिका ने बताया कि पृथ्वी के अपने अक्ष पर झुके हुये सूर्य की परिक्रमा करते रहने के कारण सूर्यकिरणों का कोण किसी स्थान के लिये बदलता रहता है। उत्तरी गोलाद्र्ध में अब तक सूर्य दक्षिण दिशा में जाता महसूस हो रहा था। वैज्ञानिक दृष्टि से देखें तो आज 8 बजकर 57 मिनट के बाद सूर्य का उत्तरायण आरंभ हो चुका है। विंटर सोलस्टिस की यह खगोलीय घटना 20, 21 ,22 या 23 दिसंबर को हो सकती है। लेकिन 20 या 23 दिसंबर को यह कम ही होती है। 23 दिसम्बर को यह 2303 में होगी। तो मनाईये प्रकृति द्वारा दिये आज के सबसे छोटे दिन और लंबी रात को ।

खरगोन से नीमच की ओर बढऩे पर

नगर सूर्यादय सूर्यास्त दिन की अवधि बढ़ते क्रम में

नीमच 07:11 शाम 5:49 10 घंटे 38 मिनट 10 सैकंड

सिंगरौली 06:38 शाम 5:16 10 घंटे 38 मिनट 27 सैकंड

सागर 06:53 शाम 5:33 10 घंटे 39 मिनट 57 सैकंड

रायसेन 06:56 शाम 5:38 10 घंटे 42 मिनट 03 सैकंड

भोपाल 06:57 शाम 5:39 10 घंटे 42 मिनट 21 सैकंड

उज्जैन 07:03 शाम 5:46 10 घंटे 42 मिनट 40 सैकंड

जबलपुर 06:47 शाम 5:29 10 घंटे 42 मिनट 41 सैकंड

नर्मदापुरम 06:55 शाम 5:39 10 घंटे 44 मिनट 25 सैकंड

इंदौर 07:02 शाम 5:47 10 घंटे 44 मिनट 33 सैकंड

हरदा 06:56 शाम 5:43 10 घंटे 46 मिनट 06 सैकंड

छिंदवाड़ा 06:48 शाम 5:36 10 घंटे 47 मिनट 14 सैकंड

बैतूल 06:52 शाम 5:40 10 घंटे 47 मिनट 49 सैकंड

खरगौन 07:02 शाम 5:41 10 घंटे 49 मिनट 33 सैकंड

कन्याकुमारी से कश्मीर की ओर

  • नगर सूर्यादय सूर्यास्त दिन की अवधि
  • अमृतसर 07:26 शाम 5:31 10 घंटे 05 मिनट 08 सैकंड
  • शिमला 07:15 शाम 5:23 10 घंटे 07 मिनट 41 सैकंड
  • नई दिल्ली 07:09 शाम 5:29 10 घंटे 19 मिनट 17 सैकंड
  • गंगटोक 06:21 शाम 4:46 10 घंटे 24 मिनट 59 सैकंड
  • आगरा 07:03 शाम 5:29 10 घंटे 25 मिनट 42 सैकंड
  • जयपुर 07:11 शाम 5:38 10 घंटे 26 मिनट 52 सैकंड
  • जोधपुर 07:21 शाम 5:50 10 घंटे 29 मिनट 32 सैकंड
  • पटना 06:31 शाम 5:03 10 घंटे 32 मिनट 30 सैकंड
  • अंबिकापुर 06:34 शाम 5:17 10 घंटे 42 मिनट 55 सैकंड
  • कोलकाता 06:12 शाम 4:57 10 घंटे 45 मिनट 07 सैकंड
  • द्वारका 07:29 शाम 6:15 10 घंटे 46 मिनट 31 सैकंड
  • मुंबई 07:07 शाम 6:06 10 घंटे 59 मिनट 29 सैकंड
  • चेन्नई 06:26 शाम 5:47 11 घंटे 21 मिनट 29 सैकंड
  • बैंगुलरू 06:37 शाम 5:59 11 घंटे 21 मिनट 53 सैकंड
  • कन्याकुमारी 06:28 शाम 6:07 11 घंटे 39 मिनट 22 सैकंड
Royal
CATEGORIES
Share This

AUTHORRohit

error: Content is protected !!