---Advertisement---

इस वर्ष गांधी मैदान में हॉकी की दो प्रतियोगिता एकसाथ होंगी

By
On:
Follow Us
  • अखिल भारतीय हॉकी और इंटर डिस्ट्रिक्ट प्रतियोगिता 4 जनवरी से
  • डीएचए के दो पदों पर नयी नियुक्तियां, आयोजन समिति अध्यक्ष बनाये गये राहुल चौरे
  • डीएचए ने प्रतियोगिता के लिए देश की हॉकी टीमों से संपर्क करना किया प्रारंभ

इटारसी। इस वर्ष अखिल भारतीय हॉकी प्रतियोगिता (All India Hockey Competition) और इंटर डिस्ट्रिक्ट हॉकी प्रतियोगिता (Inter District Hockey Competition) एक साथ 4 जनवरी से प्रारंभ होगी और 14 जनवरी को समापन होगा। प्रतियोगिता के लिए देशभर की नामी टीमों से संपर्क करना प्रारंभ कर दिया गया है। यह जानकारी जिला हॉकी संघ के सचिव कन्हैया गुरयानी (Kanhaiya Gurayani) ने जिला हॉकी संघ के कार्यालय में हुई एक बैठक में उपस्थिति पदाधिकारियों और सदस्यों को दी। बैठक की अध्यक्षता डीएचए के अध्यक्ष प्रशांत जैन (Prashant Jain) ने की।

बैठक में कुछ नये पदाधिकारी भी सर्वसम्मति से मनोनीत किये गये हैं। डॉ. ताविश अरोरा (Dr. Tavish Arora) और राहुल चौरे को सर्वसम्मति से जिला हॉकी संघ का उपाध्यक्ष बनाया गया है। इसी तरह से वरिष्ठ खिलाड़ी रविन्द्र जोशी (Ravindra Joshi) को कार्यकारी अध्यक्ष चुना गया है। राहुल चौरे (Rahul Chaure) को सर्वसम्मति से अखिल भारतीय हॉकी प्रतियोगिता की आयोजन समिति का अध्यक्ष भी नियुक्त किया गया है।

बैठक में मार्गदर्शक एससी लाल (SC Lal), कार्यकारी अध्यक्ष शिरीष कोठारी (Shirish Kothari), वरिष्ठ खिलाड़ी और पूर्व अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह तोमर, जयराज सिंह भानू, अरुण रावर्ट, कोषाध्यक्ष सर्वजीत सिंघ सैनी, गिडियन अल्फ्रेड, मो. जाफर सिद्दीकी, मनमोहन सिंह वाही, अल्वर्ट खान, साजिद मलिक, हिमांशु अग्रवाल बाबू, राजेश पंडित, शशांक हैरी, राजू हरदुआ, सौरभ दास, शॉन गिडियन, अमनकीत सिंघ भाटिया, रितेश श्रीवास, मयंक जेम्स, रोहित नागे मौजूद रहे।

Rohit Nage

Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel
Advertisement
Royal Trinity

Leave a Comment

error: Content is protected !!