कल चुनाव में प्रत्याशी बनने का अंतिम दिन, 3 बजे बंद हो जाएंगे नामांकन

कल चुनाव में प्रत्याशी बनने का अंतिम दिन, 3 बजे बंद हो जाएंगे नामांकन

इटारसी। कल शनिवार को नाम निर्देशन पत्र जमा करने का अंतिम दिन है। आज अंतिम तिथि से एक दिन पूर्व 62 प्रत्याशियों ने रिटर्निंग आफिसर के समक्ष अपना नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत किये। एक चर्चा यह भी रही कि कल से पंचक लगने के कारण आज ही शुभ काम कर दिया जाए। हालांकि पंचक को मानने वालों की संख्या अधिक नहीं थी, कल अंतिम दिन बड़ी संख्या में नाम निर्देशन पत्र जमा होने की संभावना है।
नगरीय निकाय चुनाव को लेकर आचार संहिता लागू होने के बाद से चुनाव की तैयारियां प्रशासनिक स्तर पर तेज कर दी गई है। वहीं विभिन्न राजनीतिक दलों के पार्टियों के द्वारा अपने प्रत्याशियों के नामांकन पत्रों को भरने के साथ ही जमा कराए जाने का सिलसिला तेजी से चल रहा है। शनिवार 18 जून को दोपहर 3 बजे तक कोई भी राजनीतिक दल का प्रत्याशी अपने नामांकन पत्र रिटर्निंग ऑफिसर के समक्ष जमा करवा सकता है, इसके पश्चात 20 तारीख को नामांकन पत्रों की स्कूटनी का कार्य किया जाएगा, और नाम वापसी के बाद 22 जून को नगरी निकाय चुनाव के लिए प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे। इसके साथ ही प्रशासनिक टीम के द्वारा सभी मतदान केंद्रों पर मूलभूत सुविधाओं के साथ ही अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही है।

Vandana

इस बार नगरीय निकाय चुनाव के लिए खास बात यह है कि कई सालों बाद यह चुनाव बारिश के मौसम में होने जा रहे हैं जिसको लेकर भी प्रशासनिक टीम मतदान केंद्रों पर सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को करने के लिए मतदान केंद्र पहुंचकर जायजा ले रही है क्योंकि कई सालों पुराने जर्जर हो चुके स्कूल भवनों की जगह नए भवनों में मतदान केंद्र के लिए भी पत्राचार किया जा रहा है। इस बार नगरी निकाय चुनाव के लिए मतदान आगामी जुलाई माह की 6 तारीख को होना सुनिश्चित किया है जिसको लेकर प्रशासनिक टीम के द्वारा पूरी चाक-चौबंद व्यवस्था की जा रही है। इस संबंध में एसडीएम एवं रिटर्निंग ऑफिसर मदन सिंह रघुवंशी ने बताया कि नगरी निकाय चुनाव 2022 को लेकर वर्तमान में नाम निर्देशन पत्रों को जमा कराए जाने का कार्य तेजी से किया जा रहा है। 18 जून को दोपहर 3 बजे तक नाम निर्देशन पत्र जमा करने का आखरी समय निर्धारित किया है। 20 तारीख को स्कूटनी, 22 तारीख को प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटन एवं 6 जुलाई को मतदान होगा जिसके लिए प्रशासनिक स्तर पर सभी आवश्यक तैयारियां पूरी की गई है।

Avadh
मिली जानकारी के अनुसार आज वार्ड क्रमांक 1 से अनिल बसंत कुमार चौरे ने निर्दलीय और ब्रजमोहन पिता लालता प्रसाद चौधरी ने भारतीय जनता पार्टी से, वार्ड 2 से माधुरी अशोक कुमार चौरे कांग्रेस, सुनील महेश आम आदमी पार्टी, वार्ड 1 से आकाश अहिरवार आम आदमी पार्टी, डॉ.पीएम पहारिया भाजपा, वार्ड 4 से अवध पिता अयोध्या प्रसाद पांडेय कांग्रेस ने दो, वार्ड 6 से जिमी रामदास कैथवास भाजपा, दुर्गेश रमेश बामने कांग्रेस, वार्ड 7 से श्रीमती गीतांजलि मनीष चौधरी कांग्रेस, सुनीति पिता रामशंकर मेहतो भाजपा, वार्ड 8 से शकुंतला विनोद चौधरी कांग्रेस, सुधा बबील कैथवास कांग्रेस, लक्ष्मी रूपचंद अहिरवार भाजपा, वार्ड 9 से समीरा समीर सिद्दीकी आम आदमी पार्टी ने 2 फार्म, सीमा शिवकुमार यादव कांग्रेस, समीना शाह जमील शाह कांग्रेस, वार्ड 11 से रेखा दुर्गा प्रसाद रैकवार भाजपा, अब्दुल सकूर अब्दुल कादिर निर्दलीय, अभिषेक कुमार राय आम आदमी पार्टी, वार्ड 12 से रजनीकांत छोटेलाल सोनकर कांग्रेस, रीना देव कुमार गोरेले आम आदमी पार्टी, वार्ड 13 से अमृता मनीष सिंह ठाकुर भाजपा, रजनी लखन राठौर कांग्रेस, साधना दुबे सुभाष कांग्रेस, वार्ड 14 से संजय राजेन्द्र सिंह ठाकुर कांग्रेस, चेतन मानकचंद पटेल भाजपा, आशुतोष हरिदास चौधरी कांग्रेस, महेश रामदास आर्य कांग्रेस, वार्ड 15 में ओम सेन पिता जगदीश प्रसाद कांग्रेस, सीमा पांडे निर्दलीय, पंकज राठौर पिता दयाशंकर ने कांग्रेस से दो फार्म, पीयूष पिता ओमप्रकाश उपाध्याय ने कांग्रेस से दो फार्म, प्रदीप रामचरण रैकवार ने भाजपा, वार्ड 17 में रेखा प्रदीप मालवीय ने भाजपा, किरन देवेन्द्र उसरेटे भाजपा, वार्ड 18 में रूपल मनीष झलिया कांग्रेस, प्रीति गौरीशंकर चौरे भाजपा, रीना सुनील पटेल भाजपा, वार्ड 19 से राहुल प्रधान भाजपा, महेन्द्र सिंह पिता गुलाब सिंह, वार्ड 20 से सतविन्दर सिंह सलूजा उर्फ लक्की आम आदमी पार्टी, पंकज चौरे पिता रामशंकर चौरे भाजपा, हरजीत सिंह चरण सिंह आम आदमी पार्टी, वार्ड 21 से वर्षा पुनीतराज मालवीय निर्दलीय, अभिषेक पिता देवनारायण पांडे कांग्रेस, गौरव बड़कुर भाजपा, वार्ड 22 गीता देवेन्द्र पटेल भाजपा, आशा राजेश कांग्रेस, वार्ड 24 से मंजू कमल आर्य कांग्रेस, वार्ड 25 से हरिकिशोर प्रयागदास पटेल कांग्रेस, अनिल रामदयाल यादव निर्दलीय, बशीर शाह मोहम्मद शाह कांग्रेस, शुभम गौर जगदीश गौर भाजपा, वार्ड 26 में यूनुस पठान नूर मोहम्मद कांग्रेस , प्रिया रैकवार मूलचंद रैकवार कांग्रेस, कुंदन गौर बृजकिशोर भाजपा, मेहमूदा बी शेख रहीस कांग्रेस, वार्ड 28 से विनिता विनोद जायसवाल भाजपा, दीपाली संजय चौधरी भाजपा, वंदना दीपक ओझा कांग्रेस, वार्ड 29 से तुलसा नंदू सिंह वर्मा, वार्ड 30 से दशरथ किशनलाल चौधरी निर्दलीय, हरप्रीत सिंह छत्रपाल सिंह छाबड़ा भाजपा, वार्ड 31 से बनिता अजय अग्रवाल भाजपा, वार्ड 32 से गुंजन पिता पंकज गोयल कांग्रेस, वार्ड 33 क्षमा रामशंकर विन्डोले आम आदमी पार्टी, वार्ड 34 से राधा अर्जुन सिंह मैना भाजपा, वर्षा रेवाराम आम आदमी पार्टी से नाम निर्देशन पत्र दाखिल किया।

Royal
CATEGORIES
Share This

AUTHORRohit

error: Content is protected !!