---Advertisement---

समय पर नहीं मिला उपचार, महिला की मौत

By
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

हरिओम और शांतिधाम समिति ने कराया अंतिम संस्कार
इटारसी। हरिओम संस्था (Hariom Sanstha) ने शांतिधाम श्मशानघाट जनभागीदारी समिति (Shantidham Crematorium Jan Bhagidari Samiti) के सहयोग से श्रीमती लक्ष्मी बाई (Smt. Laxmi Bai) पति गोपाल केवट (Gopal Kewat) के अंतिम संस्कार कराया। हरिओम संस्था के मनोज सारन (Manoj Saran), गोपाल सिद्धवानी (Gopal Sidhwani) ने आर्थिक सहयोग किया।

, , , , , , , , , ,

हरिओम संस्था और शांति धाम समिति मृतक का नाम कभी उजागर नहीं करते हैं। परंतु इस मामले में सरकार के अधिकारियों को भी पता चले, इसीलिए यह नाम खुलकर लिखा जा रहा है। लक्ष्मीबाई केवट की उम्र 30 वर्ष की है। एक 10 वर्ष का बेटा रोहित है जिसने मां को मुखाग्नि दी। मृतका सनखेड़ा नाका के पास की रहने वाली है। पति गोपाल केवट मजदूरी करते हैं। सुबह अपनी पत्नी को लेकर पति इटारसी (Itarsi) के सरकारी अस्पताल (Government Hospital) गए। यहां से उन्हें नर्मदापुरम रेफर कर भेज दिया। नर्मदापुरम (Narmadapuram) के सरकारी अस्पताल ने भी भोपाल (Bhopal) भेज दिया। रास्ते में ही लक्ष्मीबाई की मृत्यु हो गई। इटारसी-नर्मदापुरम के सरकारी अस्पताल केवल रेफर सेंटर हो गए हैं क्या? परिवार के लोगों को यह तक नहीं पता चल पाया की मृत्यु किस कारण हुई। शांति धाम शमशान घाट जनभागीदारी समिति के कार्यकारी सदस्य प्रमोद पगारे ने दानदाताओं के प्रति आभार व्यक्त किया है और स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से अनुरोध किया है कि भविष्य में और कोई लक्ष्मीबाई की ऐसे मौत ना हो।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Leave a Comment

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.