---Advertisement---

एथलेटिक्स नेशनल के लिए ट्रायल 3 जनवरी को

By
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

इटारसी। एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (Athletics Federation of India) द्वारा आयोजित जूनियर नेशनल एथलेटिक्स प्रतियोगिता (Junior National Athletics Competition) में भाग लेने के लिए जिला नर्मदापुराम एथलेटिक्स एसोसिएशन (District Narmadapuram Athletics Association) द्वारा ट्रायल 3 जनवरी को खेड़ा स्थित स्टेडियम में प्रात 7 बजे से रखी गयी है।

ट्रायल में बालक और बालिका अंडर 14 एवं 16 भाग ले सकते हैं जिनकी आयु गणना अंडर 14 के लिए 19 फरवरी 2010 से 18 फरवरी 2012 तक और अंडर 16 के लिये 19 फरवरी 2008 से 18 फरवरी 2010 के अनुसार की जायेगी। ट्रायल अंडर 14 आयु वर्ग के लिए 60 मीटर, लंबी कूद, ऊंची कूद, गोला फैक, भाला फैक और 600 मीटर होगी और अंडर 16 आयु वर्ग के लिए 60 मीटर, 600 मीटर, 80 मीटर हर्डल्स, ऊंची कूद, लंबी कूद, गोला फैक, भाला फैक आयोजित की जायेगी। इच्छुक खिलाड़ी सचिव सुमन सिंह (Suman Singh) से संपर्क कर समय से अपने जन्म प्रमाण पत्र और आधार कार्ड के साथ उपस्थित हो सकते हैं।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Leave a Comment

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.