---Advertisement---

रानी कमलापति-दानापुर के मध्य चलेगी दो-दो ट्रिप होली स्पेशल ट्रेन

By
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

इटारसी। होली पर्व पर यात्रियों के लिए रेलवे ने होली स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। पर्व पर भीड़ से बचते हुए अपने घर जाने वालों के लिए रानी कमलापति-दानापुर-रानी कमलापति के मध्य दो-दो ट्रिप होली स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है।

यह गाड़ी नर्मदापुरम, इटारसी, पिपरिया, नरसिंहपुर जबलपुर, सिहोरा रोड, कटनी, मैहर एवं सतना स्टेशनों से होकर गन्तव्य को जाएगी। गाड़ी संख्या 02155 रानी कमलापति-दानापुर सुपरफ़ास्ट एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन 05 मार्च 2023 एवं 12 मार्च 2023 को रानी कमलापति स्टेशन से 14.20 बजे प्रस्थान कर, 15.20 बजे नर्मदापुरम पहुंचेगी, 15.22 बजे नर्मदापुरम से प्रस्थान कर, 15.50 बजे इटारसी, पिपरिया, नरसिंहपुर, जबलपुर, सिहोरा रोड, कटनी, मैहर, सतना स्टेशनों पर हाल्ट लेकर अगले दिन 08:45 बजे दानापुर स्टेशन पहुंचेगी।

इसी प्रकार गाड़ी संख्या 02156 दानापुर-रानी कमलापति सुपरफास्ट एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन 06 मार्च 2023 एवं 13 मार्च 2023 को दानापुर स्टेशन से 11:30 बजे प्रस्थान कर, सतना, मैहर, कटनी, सिहोरा रोड, जबलपुर, नरसिंहपुर, पिपरिया स्टेशनों पर हाल्ट लेकर अगले दिन 04.00 बजे इटारसी पहुंचकर, 04.15 बजे इटारसी से प्रस्थान कर, 04.33 बजे नर्मदापुरम पहुंचकर, 04.35 बजे नर्मदापुरम से प्रस्थान कर, 05.50 बजे रानी कमलापति स्टेशन पहुंचेगी ।

इस गाड़ी में 03 वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी, 06 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी, 04 शयनयान श्रेणी, 02 सामान्य श्रेणी, 01 एलडब्ल्यूआरआरएम एवं 01 एसएलआरडी सहित कुल 17 कोच रहेंगे। रास्ते में यह गाड़ी दोनों दिशाओं में नर्मदापुरम, इटारसी जंक्शन, पिपरिया, नरसिंहपुर, जबलपुर, सिहोरा रोड, कटनी, मैहर, सतना, मानिकपुर, शंकरगढ़, प्रयागराज छिवकी, मिर्जापुर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर एवं आरा स्टेशनों पर रुकेगी।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Leave a Comment

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.