वोट ही जनता की ताकत हैं, जिससे मोदी प्रधानमंत्री और शिवराज मुख्यमंत्री बन रहे

वोट ही जनता की ताकत हैं, जिससे मोदी प्रधानमंत्री और शिवराज मुख्यमंत्री बन रहे

सिवनी मालवा। जनतंत्र में वोट ही जनता की ताकत हैं, जिसके बदौलत मोदी प्रधानमंत्री (Prime Minister) और शिवराज मुख्यमंत्री (Shivraj Chief Minister) बनते चले आ रहे हैं। उक्त बात भाजपा (BJP) के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा (Prabhat Jha) ने कही। उन्होंने कहा कि अभी हरदा से आ रहे हैं। यहां कोई सीट हम नहीं हारेंगे। जनतंत्र में जनता की ताकत उसकी वोट है। श्री झा ने कहा कि गांधी जी (Gandhiji) ने लंगोट पहन कर अंग्रेजों को भगाया था और कांग्रेस (Congress) को देश से नरेन्द्र मोदी भगा रहे हैं। ये आपकी वोट की ताकत ही है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) की ताकत देश की सवा करोड़ जनता ही है। जनता की सेवा जो करेगा, वही देश पर राज करेगा। शिवराज सिंह साढ़े अठारह साल से मुख्यमंत्री हैं। उन्होंने बताया कि एक बार 1 बुजुर्ग मां ने जब मुख्यमंत्री से कहा कि बेटा तीर्थ दर्शन और करा दो। जिसके बाद ही मुख्यमंत्री शिवराज सिंह (Chief Minister Shivraj Singh) ने प्रदेश में तीर्थ दर्शन योजना शुरू की और आज हर बुजुर्ग तीर्थ दर्शन कर रहे हैं। तीर्थ दर्शन करने वाला पहला प्रदेश मध्य प्रदेश है। श्री झा ने कहा कि राजनीति हमारा पेशा नहीं है, हमारी सेवा है। मध्य प्रदेश भारत की राजनीति को रास्ता बताने वाला प्रदेश है। कार्यकर्ता ही हमारी पार्टी की रीढ़ की हड्डी हैं। उन्होंने कहा कि मैं हमेशा बोलता हूं मोबाइल को मनुष्य मत समझो। मोबाइल मशीन हैं, आपस में मिलना जुलना मत छोड़ो। यात्रा प्रभारी बंशीलाल गुर्जर (Banshilal Gurjar) ने कहा कि मुख्यमंत्री ने नए मध्य प्रदेश का निर्माण किया हैं। इसी के तहत जनआशीर्वाद यात्रा निकाली हैं।

भाजपा ने जो वादे किए वो मोदी ने पूरे किए। भाजपा नारे लगाती थी, रामलला हम आएंगे, तब कांग्रेसी नारे लगाते थे लेकिन तारीख नही बताएंगे। हमने तारीख भी बताई और मंदिर का निर्माण भी चल रहा हैं। हमने 1 देश 1 विधान का नारा लगाया तो कांग्रेसी बोलते थे। 1 उंगली भी लगा दी तो देख लेंगे। भाजपा ने धारा 370 भी हटाई, लेकिन 1 पत्ता भी नहीं हिला। वहीं 2018 के 21 सौ करोड़ की ब्याज माफी शिवराज ने की। भाजपा की सरकार बनाए, और विकास के पहिये को गति दें। जनआशीर्वाद यात्रा को अपार जनसमर्थन मिला रहा हैं। 150 से ज्यादा सीटें जीतकर सरकार बनेंगी।

जनआशीर्वाद यात्रा की आमसभा में यात्रा सहप्रभारी तेज बहादुर सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष माधव दास अग्रवाल, विधायक प्रेम शंकर वर्मा, जिले के यात्रा प्रभारी भरत सिंह राजपूत, भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष माया नारोलिया, किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष दर्शन सिंह चौधरी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य संतोष पारीक, हंस राय ,प्रीति शुक्ला, रघुवीर राजपूत, योगेंद्र मंडलोई, मृगेंद्र मंडलोई, रितेश जैन, विवेक गौर, अमित माहला, यशवंत पटेल, दीपक महालहा, योगेंद्र राजपूत, गजेन्द्र सिंह चौहान, वीरेंद्र मिश्रा, अजीत सिंह मंडलोई, जितेंद्र चौहान, राहुल पटेल, अभिषेक शर्मा , दीपेंद्र राजपूत आदि शामिल थे।

CATEGORIES
Share This

AUTHORRohit

error: Content is protected !!