सनातन समाज का नेतृत्व करते हैं विप्र : डॉ. शर्मा

सनातन समाज का नेतृत्व करते हैं विप्र : डॉ. शर्मा

  • संगठित रहकर सकारात्मक दिशा में काम करे समाज : संजय शर्मा

इटारसी। भगवान परशुराम जी के प्राकट्य उत्सव पर जिला सर्व ब्राह्मण समाज द्वारा आयोजित समारोह का शनिवार रात समापन हो गया। शोभायात्रा के बाद फ्रेन्ड्स स्कूल मैदान पर आयोजित समारोह के प्रारंभ में कर्मकांडी ब्राह्मण पं. राम गोपाल त्रिपाठी, पं. प्रभात शर्मा, पं. नरेन्द्र शास्त्री, पं. अनिल मिश्र के साथ सभी ने पूजन कराया। पं. सोमेश परसाई एवं उनकी टीम ने भगवान परशुराम जी की महाआरती का आयोजन किया। समाज ने विप्र शिरोमणि सम्मान समारोह का आयोजन किया।

समारोह में होशंगाबाद विधानसभा से लगातार जीतकर क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले ब्राह्मण विधायक डॉ. सीतासरन शर्मा, तेंदूखेड़ा के पूर्व विधायक संजय शर्मा, आचार्य पं. सोमेश परसाई, आचार्य पं. लोकेश उपाध्याय, उच्च न्यायालय अधिवक्ता अभय तिवारी को सम्मान पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। शिक्षा के क्षेत्र में स्व. सुनील पांडे अल्लू सर का सम्मान उनकी माता कृष्णा देवी पांडे को प्रदान किया। स्वागत भाषण नगर अध्यक्ष अशोक शर्मा ने दिया। कार्यक्रम संयोजक अभिषेक तिवारी ने कार्यक्रम प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक डॉ सीतासरन शर्मा ने कहा कि विप्र समाज एक प्रबुद्ध समाज है।

सनातन धर्म का नेतृत्व करने वाला इस देश को दिशा देने वाला समाज है। हम भारतीय संस्कृति और संस्कारो का समाज में संचार करें, जिससे हमारे देश की अस्मिता और अखंडता बनी रहे। पूर्व विधायक संजय शर्मा ने इस अवसर पर कहा कि ब्राह्मणों को संगठित रहते हुए सकारात्मक दिशा में आगे बढऩा चाहिए। समाज हित में मैंने सदैव सहयोग किया है,भविष्य में जो भी सहयोग बनेगा वह भी मैं करूंगा। आचार्य सोमेश परसाई ने कहा कि ब्राह्मण कोई जाति नहीं बल्कि एक दायित्व है, कर्तव्य है। त्याग, समर्पण के साथ धर्म की राह पर चलते हुए सबके मंगल की कामना करने वाला ब्राह्मण वंदनीय होता है।

संचालन सर्व ब्राह्मण समाज के जिलाध्यक्ष जितेंद्र ओझा एवं उपाध्यक्ष सुनील बाजपेई ने किया। आभार प्रदर्शन जिला परशुराम सेना के अध्यक्ष प्रकाश दुबे ने किया। कार्यक्रम में मौजूद नपा अध्यक्ष पंकज चौरे, प.पीयूष शर्मा का स्वागत दिनेश उपाध्याय, संजय बाजपेई, संतोष भारद्वाज, रजत मिश्र, मनोहर तिवारी, सत्येंद्र तिवारी, राजकुमार दुबे, पवन शुक्ला, आलोक दीक्षित ने किया। बच्चों, महिलाओं के लिए आयोजित प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरण महिला मंडल द्वारा अध्यक्ष ज्योति शर्मा के निर्देशन में किए गए। संरक्षक कल्पना शर्मा, माधवी मिश्र, वंदना ओझा, पूनम तिवारी, ऋतु तिवारी के कर कमलो से वितरित किए गए। महिला मंडल के कार्यक्रम का संचालन पूजा तिवारी ने किया। इस अवसर पर इटारसी समेत जिले भर से आए विप्र समाज के गणमान्य नागरिकों, महिलाओं, युवा मौजूद रहे।

Royal
CATEGORIES
Share This

AUTHORRohit

error: Content is protected !!