---Advertisement---
mayank mehto (2)
PlayPause
previous arrow
next arrow
1003320064 (1)
previous arrow
next arrow

वॉटर हार्वेस्टिंग : नालियों में गड्ढे कर, पानी फिल्टर करने गिट्टी भरने का काम शुरु

By
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement
– नगरपालिका अध्यक्ष पंकज चौरे ने मंथन बैठक के दूसरे ही दिन से प्रारंभ कराया काम

इटारसी। इटारसी (Itarsi) को वाटर प्लस (Water Plus) शहर बनाने की दिशा में बीते दिन जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत हुए मंथन से जो निष्कर्ष निकला था, उस पर नगरपालिका अध्यक्ष पंकज चौरे (Municipal President Pankaj Chaure) ने कार्य शुरु कर दिया है। विधायक डॉ सीतासरन शर्मा (MLA Dr. Sitasaran Sharma) ने पांढुर्ना नगर पालिका (Pandhurna Municipality) द्वारा किए कार्यों का जो आइडिया दिया था, उस पर काम प्रारंभ किया जा चुका है। नगरपालिका अध्यक्ष पंकज चौरे ने आज फ्रेन्ड्स स्कूल (Friends School) की दीवार से सटी नाली पर मशीन से गड्ढे खुदवाकर वहां पर कुछ समाजसेवियों की मौजूदगी में गड्ढे में गिट्टी भरवाई। श्री चौरे ने बताया कि नाली में बहने वाला पानी गिट्टी के माध्यम से जमीन में साफ होकर जाएगा। जिससे भूमिगत जल को बढ़ाने में मदद मिलेगी।

आगे यह भी है तैयारी

  • – अटल पार्क में बड़े गड्ढे करके उसमें गिट्टी, पत्थर, रेत से फिलिंग कर वहां पर बरसात का पानी भेजकर हार्वेस्टिंग कराई जाएगी।
  • – नालों पर 2 फीट हाईट के स्टॉप डैम बनाने की कार्ययोजना तैयार की जा रही है।
  • – शहर के अन्य खाली स्थान भी चिन्हित किए जा रहे हैं, जहां पर वाटर हार्वेस्टिंग की जा सके

इनका कहना है

बैठक में तय एक तरीके पर हमने आज से काम प्रारंभ करा दिया है। अभी पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर फ्रेन्डस स्कूल की साइड वाली नाली पर गड्ढे कराकर उनमें गिट्टी भरा दी है।

पंकज चौरे, अध्यक्ष, नगरपालिका परिषद इटारसी

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

[adrotate banner="5"]

Related News

[adrotate banner="9"]

Leave a Comment

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.