मध्यप्रदेश में फिर बदलेगा मौसम, कई जिलों में बारिश के आसार

इटारसी। प्रदेश का अधिकांश भाग गर्मी की चपेट में आ रहा है। बावजूद इसके अभी मौसम फिर से बदलने के संकेत हैं और मौसम विभाग का अनुमान है कि मध्यप्रदेश के कई जिलों में वर्षा या गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। हालांकि अभी मध्यप्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना भी जतायी है।

मौसम विभाग के अनुसार मध्यप्रदेश के रीवा संभाग के जिलों में, तथा दतिया, ग्वालियर, पन्ना, अनूपपुर, शहडोल, मंडला, डिंडोरी, बालाघाट जिलों में वर्षा या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। शेष जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। आगामी दिनों में अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तापमान में बढ़ोतरी की संभावना भी जतायी गई है।

पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेश के सागर, रीवा, शहडोल एवं जबलपुर संभागों के जिलों में कहीं-कहीं वर्षा दर्ज की गई तथा शेेष संभागों के जिलों में मौसम शुष्क रहा। अधिकतम तापमान शहडोल संभाग के जिलों में काफी गिरे एवं शेष संभागों के जिलों में विशेष परिवर्तन नहीं हुआ। उज्जैन, इंदौर, रीवा एवं जबलपुर के जिलों में सामान्य से कम तथा शेष संभागों के जिलों में सामान्य रहे। प्रदेश का सर्वाधिक अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस राजगढ़ में दर्ज किया।

न्यूनतम तापमानों में रीवा एवं शहडोल संभाग के जिलों में विशेष रूप से गिरे एवं शेष संभागों के जिलों में विशेष परितर्वन नहीं हुआ। इंदौर संभागों के जिलों में सामान्य से काफी कम, भोपाल संभाग के जिलों मेंं सामान्य से कम तथा शेष संभागों के जिलों में सामान्य रहे। प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान 14.8 डिग्री धार में दर्ज किया।

मध्यप्रदेश में बदलेगा मौसम

29 मार्च को एक नए पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत में आने के आसार हैं, जिसके कारण मध्यप्रदेश में 31 तक गरज-चमक के साथ बादल, वर्षा के आसार हैं। नया पश्चिमी विक्षोभ 30 व 31 मार्च को मजबूत होगा, इस दौरान ग्वालियर-चंबल संभाग के जिलों में तेज हवा और गरज-चमक के साथ हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। इसके साथ ही कहीं-कहीं ओलावृष्टि होने की भी संभावना है।

CATEGORIES
Share This

AUTHORRohit

error: Content is protected !!
%d bloggers like this: