---Advertisement---

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर यादव समाज के पदाधिकारियों का स्वागत किया

By
Last updated:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

इटारसी। ठाकुर श्री द्वारकाधीश बड़ा मंदिर (Thakur Shree Dwarkadhish Bada Mandir) तुलसी चौक (Tulsi Chowk) पर प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी जन्माष्टमी महा महोत्सव (Janmashtami Maha Mahotsav) धूमधाम से मनाया गया।
श्री कृष्ण यादव समाज (Shri Krishna Yadav Samaj) की शोभा यात्रा का समिति की ओर से डॉक्टर सीतासरन शर्मा (Dr. Sitasaran Sharma) एवं नगर पालिका अध्यक्ष पंकज चौरे (Municipality President Pankaj Choure) ने पुष्पहारों से श्री कृष्ण यादव समाज के अध्यक्ष आरके यादव, होशंगाबाद के भाजपा नेता आकाश यादव, गोकुल नगर खेड़ा (Gokul Nagar Kheda) के फूलचंद यादव, राम अवतार यादव, राजकुमार यादव, पुलिस उप निरीक्षक विवेक यादव सहित समस्त वरिष्ठ समाज जनों का स्वागत किया। इस अवसर पर मंदिर परिसर में बने विशाल मंच से भोपाल (Bhopal) से आए गायक कलाकार मुकेश तिवारी एवं साथियों ने भगवान श्री कृष्ण के भजन प्रस्तुत किये।

Bada Mandir 2
विधायक डॉ सीतासरन शर्मा (MLA Dr Sitasaran Sharma) एवं मंदिर समिति के कार्यकारी अध्यक्ष उमेश अग्रवाल ने गायक कलाकारों का पुष्पहार से स्वागत किया। विकास दुबे के द्वारा समन्वय स्थापित कर भोपाल के कलाकारों को भजन संध्या में आमंत्रित किया गया। श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव की व्यवस्था पिछले 3 दिनों से श्री राम जन्म महोत्सव समिति के कार्यकारी अध्यक्ष जसवीर सिंह छाबड़ा के द्वारा की गई। मंदिर परिसर में कृष्ण भक्तों की बड़ी संख्या में उपस्थिति दिखाई दे रही है, कार्यक्रम का संचालन मंदिर समिति के उपाध्यक्ष प्रमोद पगारे ने किया। इस अवसर पर पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष रमेश चांडक भी उपस्थित थे।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Related News

Leave a Comment

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.