पश्चिम मध्य रेलवे मजदूर संघ ने किया नारी शक्ति का सम्मान, पौधरोपण भी किया

इटारसी। अंतराष्ट्रीय महिला दिवस आज वेस्ट सेंट्रल रेलवे मजदूर संघ परिसर में नारी शक्ति सम्मान दिवस के रूप में मनाया जिसमें रेलवे के सभी विभागों में सेवारत महिला कर्मचारियों का स्वागत सम्मान किया गया।

लोको पायलट, प्वाइंट्स मैन, विद्युत, कैरेज एवं वैगन, ट्रेन लाइटिंग, टीआरडी, वाणिज्य, इंजीनियरिंग सहित सभी विभाग से तकनीशियन हेल्पर, लिपिक, सुपरवाइजर पदों पर कार्यरत लगभग 125 महिलाओं ने इसमें हिस्सा लिया। सफाई मजदूर महिलाओं को भी इसमें आमंत्रित किया। कार्यक्रम के अतिथि जोनल महिला विंग संरक्षक गीता पांडे, वरिष्ठ शिक्षिका मीरा सिंह, बैंक ऑफ इंडिया की मैनेजर कल्पना मीना, असिस्टेंट मैनेजर सीमा देवांग, मुख्य पार्सल सुपरवाइजर दीपा मेहरा, इटारसी स्टेशन की मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक प्रगति गुप्ता उपस्थित रहीं।

वेस्ट सेंट्रल रेलवे मजदूर संघ के जोनल महामंत्री अशोक शर्मा के आव्हान पर भोपाल मंडल कोषाध्यक्ष अशोक कुमार दुबे ने कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें संजय कैचे, आरके श्रीवास्तव, संतोष चतुर्वेदी, अनिल गुप्ता, योगेश चौरे, राजेश गौर, सौरव गुप्ता, गुलाब सरोदे, अर्जुन ऊटवार, नितिन कनोजिया, विकास कश्यप सहित पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया तथा महिलाओं को गुलदस्ता, गिफ्ट, स्वीट पैकेट प्रदान कर स्वागत सम्मान किया। दिवस को यादगार बनाने संघ उद्यान में पौधरोपण भी कराया गया।

Royal
CATEGORIES
Share This

AUTHORRohit

error: Content is protected !!