इटारसी। नगर पालिका में जलकार्य समिति सभापति गीता देवेंद्र पटेल ने अपने कार्य की शुरुआत रविवार को पुरानी इटारसी के वार्ड क्रमांक 02 से की। इस जगह गर्मी के दिनों में बीते कई वर्षों से जलसंकट की स्थिति बन जाती है। इस वार्ड से नगरपालिका के उपाध्यक्ष निर्मल सिंह राजपूत पार्षद हैं। दोनों ने संयुक्त रूप से वार्ड के भ्रमण करते हुए नागरिकों से पेयजल का फीडबैक लिया।
दरअसल, यहां पर गर्मी में पेयजल संकट रहता है। इसी के उपचार के लिए संयुक्त तौर पर काम शुरु किया है। नागरिकों ने कुछ स्थानों पर पाइप लाइन बिछाने तो कुछ स्थानों पर पानी पहुंचाने की बात की। इस दौरान भाजपा नेता देवेंद्र पटेल, वार्ड के नागरिक आलोक शर्मा, संदीप चौरे, नगरपालिका जलकार्य विभाग के प्रभारी रविन्द्र जोशी रब्बू, संजय दुबे व राजा मालवीय मौजूद थे।
निरीक्षण के दौरान जलकार्य सभापति श्रीमती गीता पटेल ने कहा कि विधायक डॉ सीतासरन शर्मा की मंशा है कि पुरानी इटारसी में गर्मियों में आने वाले जलसंकट को समाप्त करना है। इसलिए जिस वार्डों में ज्यादा समस्या है वहां निरीक्षण करते हुए समस्या देख रहे हैं और समाधान भी तलाशेंगे। नगरपालिका उपाध्यक्ष श्री निर्मल सिंह राजपूत ने कहा कि वार्ड के अलावा पुरानी इटारसी के अन्य वार्डों में पेयजल समस्या के स्थाई समाधान के लिए हम नगरपालिका अध्यक्ष पंकज चौरे के नेतृत्व में रोडमैप बना रहे हैं।
जहां गर्मी में रहता है, जलसंकट, वहां से की काम की शुरुआत


Rohit Nage
रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।
Advertisement









