
गांधी मैदान पर महिला सब जूनियर ट्रायल शुरु, समापन कल होगा
इटारसी। हॉकी मध्यप्रदेश के तत्वावधान में जिला हॉकी संघ नर्मदापुरम (District Hockey Association Narmadapuram) के द्वारा आज से गांधी मैदान पर दो दिवसीय महिला सब जूनियर हॉकी ट्रायल शुरु हुआ। ट्रायल में मध्यप्रदेश के विभिन्न जिलों से करीब सौ लड़कियां भाग लेने इटारसी आयी हैं।
आज शुभारंभ अवसर पर जिला हॉकी संघ के अध्यक्ष प्रशांत जैन, कार्यकारी अध्यक्ष शिरीष कोठारी, वरिष्ठ खिलाड़ी एससी लाल, कोषाध्यक्ष सर्वजीत सिंघ सैनी, सचिव कन्हैया गुरयानी, ग्वालियर गल्र्स हॉकी एकेडमी की कोच वंदना उईके, कोच पवन सिंह नर्मदापुरम, सिलेक्टर प्रवीण पसेरिया और सचिव जबलपुर, सुधीर दमोह, दीपसिंह ठाकुर के अलावा स्थानीय खिलाडिय़ों में मयंक जेम्स, अमनकीत सिंघ भाटिया, विशाल तोमर, गीत सिंह ठाकुर सहित अनेक खिलाड़ी मौजूद रहे।
इस अवसर पर डीएचए के अध्यक्ष श्री जैन और कार्यकारी अध्यक्ष श्री कोठारी ने सभी महिला हॉकी खिलाडिय़ों को खेल के लिए शुभकामनाएं दीं।
कल ट्रायल का समापन होगा और जो लड़कियां चयनित होंगी, उनके लिए एक कैंप का आयोजन होगा और कैंप में प्रदर्शन के आधार पर मध्यप्रदेश की सब जूनियर महिला हॉकी टीम बनेगी जो राउरकेला उड़ीसा में होने वाली सब जूनियर चैम्पियनशिप में भाग लेगी।