---Advertisement---

युवा मांझी समाज ने केवट महाराज की जयंती मनाई

By
Last updated:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

इटारसी। आज युवा मांझी समाज संगठन (युमांस) इटारसी ने पुराना गल्ला मंडी वार्ड नं 30 के श्री निषादराज प्रांगण में केवट महाराज की जयंती पर आरती पूजन कार्यक्रम बडी धूम धाम से किया। युवा मांझी समाज संगठन के अध्यक्ष संतोष रायकवार ने उपस्थित सभी समाजिक बन्धुओं के बीच में प्रभु श्रीराम एवं केवट महाराज की कथा का वाचन किया। उन्होंने बताया कि प्रभु श्री राम, माता सीता और लक्ष्मण जी के वनवास के दौरान उन्हें गंगा नदी पार करनी थी। गंंगा नदी के तट पर प्रभु श्री राम की मुलाकात केवट महाराज से हुई।

श्री राम ने केवट महाराज से नाव मांगी लेकिन केवट महाराज ने शर्त रखी कि नाव में चढऩे से पहले राम जी की चरण धोने दें। प्रभु श्री राम ने केवट महाराज की शर्त मान ली और उन्हें चरण धोने दिए। इस बात को सुनने के बाद केवट महाराज की खुशी का ठिकाना नहीं रहा और पैर धोने के लिए एक थाल लाये और प्रभु श्री राम के पैर धोए। पैर धोते समय जब दूसरा पैर मिट्टी में लिपट जाता तो केवट महाराज दुखी हो गये, तब श्री राम एक पैर पर खड़े हो गए, केवट महाराज प्रभु को एक पैर पर देखकर दुखी हो गये और उनसे सिर का सहारा लेने को कहा।

केवट महाराज की ये बात सुनकर भगवान राम ने केवट महाराज के सिर पर हाथ रखा तो आसमान से पुष्प की वर्षा होने लगी। प्रभु के चरणों के अमृत का पान केवट महाराज और उसके परिजनों ने किया और श्री राम को गंगा नदी पार ले कराई। संरक्षक रोहित रायकवार ने बताया की केवट महाराज ने प्रभु श्री राम के चरण पखारकर गंगा नदी पार करके जन्म जन्मांतर तक मांझी समाज को भव सागर से पार करने का आशीर्वाद लिया था। पूजन कार्यक्रम में यशवंत रायकवार, कैलाश रायकवार, अजय रायकवार, प्रदीप रायकवार, राजकुमार रायकवार एवं वार्ड के सामाजिक सदस्य उपस्थित थे। संचालन सचिव रजत रायकवार ने, आभार मोहन रायकवार ने किया।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Leave a Comment

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.