जैद और सुंदरम का इंडिया कैंप के लिए चयन, बैंगलोर में लेंगे प्रशिक्षण

जैद और सुंदरम का इंडिया कैंप के लिए चयन, बैंगलोर में लेंगे प्रशिक्षण

इटारसी। शहर के दो प्रतिभावान हॉकी (Hockey) खिलाड़ी इंडिया कैंप (India Camp) के लिए चयनित हुए हैं। वे अब बैंगलोर (Bangalore) में प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे। नगर के जैद खान (Zaid Khan) और सुंदरम राजावत (Sundaram Rajawat) का इंडिया कैंप के लिए चयन हुआ है, दोनों खिलाड़ी बेंगलुरु में हॉकी के हुनर को निखारेंगे। दोनों खिलाडिय़ों को बेंगलुरु में अंतरराष्ट्रीय स्तर के खेल के लिए तैयार किया जाएगा।

प्रशिक्षण के दौरान इनका प्रदर्शन उच्च स्तर का रहा तो इनके इंडिया टीम में सिलेक्शन की संभावना भी बढ़ जाएगी। इन खिलाडिय़ों को चयन और बेहतर प्रदर्शन के लिए डीएचए के मार्गदर्शक एससी लाल (SC Lal), जिलाध्यक्ष प्रशांत जैन (Prashant Jain), कार्यकारी जिलाध्यक्ष शिरीष कोठारी (Shirish Kothari), रविन्द्र जोशी (Ravindra Joshi), सचिव कन्हैया गुरयानी (Kanhaiya Guryani), उपाध्यक्ष डॉ. ताविश अरोरा (Dr. Tavish Arora), कोषाध्यक्ष सर्वजीत सिंघ सैनी (Sarvjit Singh Saini), जयराज सिंह भानू (Jairaj Singh Bhanu), अरुण रावर्ट (Arun Rawert), मयंक जेम्स (Mayank James), निशांत अगस्टीन (Nishant Augustine), साजिद मलिक (Sajid Malik), आरिफ खान (Arif Khan), शफीक कुरैशी (Shafiq Qureshi), रितेश श्रीवास ((Ritesh Srivas)) सहित सदस्यों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

Royal
CATEGORIES
Share This

AUTHORRohit

error: Content is protected !!