किया विधायक डॉ. शर्मा का सम्मान

इटारसी। नामदेव विकास परिषद एवं नामदेव युवा परिषद ने विधायक डॉ.सीतासरन शर्मा का स्वागत सम्मान कार्यक्रम पुरानी इटारसी स्थित पिंक सिटी कॉलोनी में किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पालिका उपाध्यक्ष अरुण चौधरी ने की। अतिथियों ने संत शिरोमणी नामदेव महाराज के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर की। नामदेव विकास परिषद के अध्यक्ष देवेन्द्र जनोरिया एवं नामदेव युवा परिषद के अध्यक्ष राजेश नामदेव सहित समिति के अन्य पदाधिकारियों में प्रमुख रूप से लीलाधर नामदेव जिलाध्यक्ष, रामचरण नामदेव, वैभव शरण, पूनमचंद नामदेव, गौहरपाल नामदेव एवं महिला मंडल की ओर से संगीता जनोरिया, आशा पात्रिक, मंजू जनोरिया ने विधायक का फूलमाला से स्वागत किया। नामदेव समाज के अध्यक्ष देवेन्द्र जनोरिया ने विधायक से संत नामदेव की प्रतिमा को शहर में स्थापित करने हेतु अनुरोध किया जिसे विधायक ने स्वीकार करते हुए एक सप्ताह के भीतर स्थान चिहिन्त कर प्रतिमा को स्थापित कराने हेतु आश्वासन दिया। विधायक डॉ. शर्मा ने अपने उद्बोधन में कहा कि राजनीति में युवाओं को भी आगे आना चाहिए। इस अवसर पर प्रमुख रूप से पूनमचंद नामदेव, कपिल सिंगारे, सुनील जनोरिया उपस्थित रहे। संचालन नामदेव विकास परिषद के सचिव रामचरण नामदेव ने किया एवं आभार प्रदर्शन राजेश नामदेव ने किया।

CATEGORIES
Share This
error: Content is protected !!