जुपिटर एट अपोजिशन : बृहस्पति, पृथ्वी और सूर्य आज एक सीध में

Post by: Manju Thakur

इटारसी। आज, 8 मई रात्रि सौर मंडल के सबसे बड़ा ग्रह बृहस्पति, पृथ्वी और सूर्य एक सीध में आ जायेंगे। आज शाम पश्चिम में जब सूर्य अस्त होता दिखेगा तब पूर्वी आकाश में बृहस्पति उदित हो रहा होगा। बृहस्पति आज पूरी रात आकाश में रहकर सुबह सबेरे अस्त होगा।
विज्ञान वाणी के डायरेक्टर राजेश पाराशर ने बताया कि खगोल विज्ञान में यह घटना जुपिटर एट अपोजिशन कहलाती है। बृहस्पति को खुली आंखों से भी पूर्वी आकाश में देखा जा सकेगा। यह साल में आज सबसे पास होगा इसलिये यह खास दिन है, जब आप बृहस्पति के दशन कर सकते हैं। बृहस्पति इस साल के लिये सबसे चमकदार स्थिति में दिखेगा। इस समय जुपिटर से पृथ्वी की दूरी, सूर्य से पृथ्वी के बीच की दूरी का 4.4 गुना होगी।

ऐसी आगामी खगोलीय घटना
10 जून 2019
14 जुलाई 2020
20 अगस्त 2021

बृहस्पति की अन्य जानकारी
बृहस्पति के बारे में राजेश पाराशर ने बताया कि यह हमारे सौर परिवार का सबसे बड़ा ग्रह है। इसका एक दिन सिर्फ 10 घंटे का होता है। बृहस्पति का एक साल पृथ्वी के लगभग 12 वर्ष के बराबर होता है। यह सूर्य से पांचवा ग्रह है। यह हाइड्रोजन और हीलियम गैसों से बना है। बृहस्पति तक नौ सुपरक्राफ्ट भेजे जा चुके हैं। बृहस्पति पर पृथ्वी से दुगने आकार का तूफान है जो रेडस्पॉट के रूप में दिखता है।

error: Content is protected !!