दुनिया में संदेश पहुंचाने वाली नर्मदा सेवा यात्रा – रावत

दुनिया में संदेश पहुंचाने वाली नर्मदा सेवा यात्रा - रावत

होशंगाबाद । पूरे विश्व में कहीं भी किसी भी नदी की परिक्रमा नहीं की जाती। यह हमारे देश का गौरवशाली इतिहास ही है, जहां हमें मां नर्मदा के चरणों का परिक्रमा देश के कोने-कोने से साधू-संत महात्मा, श्रद्धालूगण आकर करते हैं, जिसका प्रतिफल हमारे प्रदेश सहित पूरे देश को उनके आशीर्वाद स्वरूप मिलता है।
यह बात नर्मदापुरम संभाग के बैतूल-हरदा और होशंगाबाद के संभागीय पार्टी के किसान मोर्चा सम्मेलन की बैठक में प्रदेश किसान मोर्चा अध्यक्ष रणवीर सिंह रावत ने कही। उन्होंने कहा कि आज पूरे देश में किसानों की आय में वृद्धि करने देश की मोदी सरकार व प्रदेश में शिवराज सिंह के नेतृत्व में चल रही सरकार ने कोई कसर बाकी नहीं रखी है।
वेयर हाउस कार्पोरेशन अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह ने कहा कि मप्र देश का ऐसा पहला राज्य है, जहां वेयर हाउस में कृषक अपनी फसल रखकर वेयर हाउस की पर्ची पर बैंक से ऋण प्राप्त कर सकता है। पार्टी जिलाध्यक्ष हरिशंकर जायसवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नर्मदा सेवा यात्रा के माध्यम से देश के हर नागरिक को यह संदेश दे दिया है कि हमें अपनी पवित्र नदियों के जल को स्वच्छ साफ व सहज कर रखना है, तभी हम स्वस्थ भारत के निर्माण में महती भूमिका निभा पाएंगे। 27 मार्च को मुख्यमंत्री के गृह क्षेत्र में पहुंचने वाली नर्मदा सेवा यात्रा में अधिक से अधिक संख्या में किसान मोर्चा कार्यकर्ताओं को पहुंचना है।
किसान मोर्चा प्रदेश महामंत्री भरतसिंह राजपूत ने कहा कि यह हमारे लिए गौरव की बात है कि हमें मां नर्मदा सेवा यात्रा के इस पवित्र कार्य को सफल बनाने की जिम्मेदारी मिली।
कार्यक्रम में हरदा पूर्व जिलाध्यक्ष रमेश पटैल, होशंगाबाद जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष संतोष पाटिल, बैतूल जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष अशोक पांसे प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पीयूष शर्मा, सिवनी मालवा मंडी अध्यक्ष रामेश्वर शर्मा, सेमरी मंडी अध्यक्ष राजा भैया पटैल, मंडल अध्यक्ष राजकुमार चौकसे सहित किसान मोर्चा पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे. संचालन दीपक महाला व आभार किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष संजीव मालानी ने किया।

CATEGORIES
Share This
error: Content is protected !!