प्रवीण तोगडिय़ा कल किसान सम्मेलन में आएंगे

विहिप सदस्यों ने दी जानकारी

विहिप सदस्यों ने दी जानकारी
इटारसी। विश्व हिन्दू परिषद के अंतर्राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष प्रवीणभाई तोगडिय़ा शनिवार को सिवनी मालवा में किसान सम्मेलन को संबोधित करेंगे। वे शनिवार को सुबह इटारसी से सिवनी मालवा के लिए प्रस्थान करेंगे।
आज विश्व हिन्दू परिषद के पदाधिकारियों ने ईश्वर रेस्टॉरेंट में आयोजित एक कार्यक्रम में श्री तोगडिय़ा के कार्यक्रम की जानकारी दी। विहिप के गजानन तिवारी ने बताया कि सुबह 7:30 बजे श्री तोगडिय़ा इटारसी से सिवनी मालवा प्रस्थान करेंगे। रास्ते में भीलाखेड़ी, डोलरिया, शैल, दतवासा में उनका स्वागत होगा। वे सतवासा में राम मंदिर में दर्शन करने जाएंगे। सिवनी मालवा में दोपहर 1:30 बजे उनका उद्बोधन होगा। वापसी में वे नंदरवाड़ा होकर मलोथर, तीखड़, जमानी आएंगे जहां उनके स्वागत का कार्यक्रम है। इटारसी के पुरानी इटारसी में उनका भव्य स्वागत किया जाएगा। इसके बाद वे होशंगाबाद चले जाएंगे। वहां डाक्टर्स की एक बैठक में शामिल होकर वापस इटारसी आएंगे। रात्रि विश्राम के बाद दूसरे दिन भोपाल रवाना हो जाएंगे।
इस अवसर पर नगर अध्यक्ष राजकुमार बतरा, नगर संयोजक इटारसी प्रखंड राहुल मालवीय, ग्रामीण बजरंग दल संयोजक अरविंद बुढ़ाना, विहिप नगर मंत्री विनोद मालवीय सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

CATEGORIES
Share This
error: Content is protected !!