इटारसी। पुरानी इटारसी हाउसिंग बोर्ड कालोनी स्थित वार्ड तीन की आंगनवाड़ी केन्द्र में आज विश्व खाद्य दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वार्ड की महिलाएं, बच्चे, किशोरी बालिका और आंगनवाड़ी का स्टाफ मौजूद था।
कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि अटल बाल मित्र मनोज मंजुरी श्रीवास्तव एवं अनामिका चौरे उपस्थित थीं। इस दौरान बच्चों का जन्मदिन भी मनाया। एक तिरंगा थाली सजाकर तैयार की गई जिसमें वार्ड की सभी महिलाओं ने फल, सब्जियों से तिरंगा तैयार किया था। इस दौरान पोषक आहार के विषय में महिलाओं को जानकारी प्रदान की गई। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता प्रमिला द्विवेदी एवं सहायिका निर्मला अमोले भी उपस्थित थीं।