मिट्टी के गणेश बनाने का दिया प्रशिक्षण

दो संस्थाओं ने प्रशिक्षण दिया, प्रतियोगिता भी करायी

दो संस्थाओं ने प्रशिक्षण दिया, प्रतियोगिता भी करायी
इटारसी। आज दो संस्थाओं ने शैक्षणिक संस्थाओं में पर्यावरण की रक्षा के उद्देश्य से मिट्टी के गणेश बनाने का प्रशिक्षण छात्र-छात्राओं को दिया। संस्था कर्मासखी संगम द्वारा मिट्टी के विघ्नहर्ता बनाने का प्रशिक्षण आज महावीर जैन हायर सेकेण्डरी स्कूल में सुमन साहू के निर्देशन में दिया जिसमें 60 छा़त्र-छात्राओं ने भाग लिया। उक्त अवसर पर मप्र तैलिक साहू सभा के मुख्य सलाहकार रमेश के.साहू एडव्होकेट एवं प्राचार्या संगीता राजपूत विशेष रूप से मौजूद रहे।
कार्यक्रम की सूत्रधार सविता साहू ने बताया कि प्लास्टर ऑफ पेरिस की मूर्तियों से पर्यावरण को काफी नुकसान है, जिसकी भरपाई संभव नहीं है। इसलिये मिट्टी की श्रीगणेश प्रतिमा बनाये जाने का प्रशिक्षण दिया है। कार्यक्रम प्रभारी रानी कुरैशी एवं रश्मि खरे ने चन्द्रकला बड़कुल, नन्हेलाल साहू, निशा साहू, अनुराधा साहू, राशि साहू, नम्रता साहू, सुमन रमेश साहू, संगीता साहू, प्रीति साहू, संध्या साहू, ज्योति साहू, नम्रता बडकुल के साथ श्रीगणेश संबंधी सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता करायी। प्रतिमा निर्माण में प्रदीप उइके प्रथम, करण ठाकुर द्वितीय तथा शिवम जाटव तृतीय रहे। सामान्य ज्ञान में शंकर यादव प्रथम, संजय धुर्वे एवं शुभम बरोनिया द्वितीय एवं सत्य रैकवार तृतीय रहे जिन्हें रमेश के. साहू एवं संगीता राजपूत ने पुरुस्कार दिये। निशा साहू ने स्कूल के पारस जैन का आभार व्यक्त किया है।

मूर्तियां उपहार में दे दीं
it22817 2 1नव अभ्युदय संस्था ने भी गरीबी लाइन शासकीय शाला और गल्र्स कॉलेज में मिट्टी से गणेश की प्रतिमा बनाने का प्रशिक्षण दिया। स्कूल से 60 बच्चों के साथ स्टाफ और कॉलेज से लगभग 100 बालिकाओं ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया। अंत में जो मूर्तियां बच्चों ने बनाई वो उनको अपने साथ घर ले गए। मूर्ति सूखने के बाद प्राकृतिक तरीके से कैसे रंगे जाएं ये भी बताया। एक प्रतिमा कॉलेज प्राचाय कुमकुम जैन को उपहार स्वरुप दी गयी। प्रशिक्षण बाबई के मूर्ति कलाकार कमलेश प्रजापति ने दिया। सहयोग सुमन सक्सेना, सोनिका, तनु, विवेक, ज्योत्स्ना रजक, गोलू ठाकुर और ममता ने दिया। संस्था अध्यक्ष सुमन सिंह ने सभी का आभार व्यक्त किया।

CATEGORIES
Share This
error: Content is protected !!