टिकट चेकिंग में सर्वाधिक राजस्व देने वाले 20 कर्मचारी डीआरएम से पुरस्कृत

टिकट चेकिंग में सर्वाधिक राजस्व देने वाले 20 कर्मचारी डीआरएम से पुरस्कृत

भोपाल। रेल मंत्रालय के निर्देशानुसार मंडल रेल प्रबंधक सौरभ बंदोपाध्याय (Railway Manager Saurabh Bandopadhyay) के मार्गदर्शन में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्रीमती प्रियंका दीक्षित (Senior Divisional Commercial Manager Mrs. Priyanka Dixit) के नेतृत्व में योजनाबद्ध ढंग से भोपाल मंडल पर टिकट चेकिंग स्टाफ ने 16 सितंबर 2022 से 15 अक्टूबर 2022 तक चलाये एक माह का टिकट जांच और जागरूकता अभियान के दौरान बिना टिकट/अनुचित टिकट एवं बिना बुक कराए सामान लेकर यात्रा करने वाले यात्रियों की सघन जांच की गई थी।

इस अवधि में बिना टिकट, अनियमित टिकट, एवं बिना बुक कराए सामान लेकर यात्रा करने वाले यात्रियों के कुल 37747 मामले पकड़े गए थे, जिनसे किराया एवं बतौर जुर्माना सहित रुपये 2,31,17,980 रुपए का राजस्व प्राप्त हुआ था।

इस टिकट जांच अभियान के दौरान सर्वाधिक आय देने वाले 20 टिकट चेकिंग रेल कर्मियों को आज मंडल कार्यालय में आमंत्रित कर मंडल रेल प्रबंधक  सौरभ बंदोपाध्याय ने नगद राशि एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

इन रेल कर्मियों में मानस मित्रा उप मुख्य टिकट निरीक्षक इटारसी, वी राव भूमरकर मुख्य टिकट निरीक्षक इटारसी, केएस चौधरी मुख्य टिकट निरीक्षक बीना, मनोज रजक उप मुख्य टिकट निरीक्षक बीना, राज कुमार रामकुचे उप मुख्य टिकट निरीक्षक इटारसी, राजेन्द्र कुमार मीना उप मुख्य टिकट निरीक्षक बीना, नवीन कुमार उप मुख्य टिकट निरीक्षक इटारसी।

अब्दुल वाहिद उप मुख्य टिकट निरीक्षक भोपाल, सुरेंद्र कुमार उप मुख्य टिकट निरीक्षक इटारसी, विशान्त कुमार उप मुख्य टिकट निरीक्षक भोपाल, सरोज कुमार उप मुख्य टिकट निरीक्षक इटारसी, आरके चौबे उप मुख्य टिकट निरीक्षक भोपाल, केके टकाले मुख्य टिकट निरीक्षक भोपाल, आरआर खान मुख्य टिकट निरीक्षक भोपाल, डीके तिवारी उप मुख्य टिकट निरीक्षक भोपाल, सीएल जाखड़ मुख्य टिकट निरीक्षक हरदा।

विजय सिंह मीना उप मुख्य टिकट निरीक्षक गुना, बाबू सिंह यादव वरिष्ठ टिकट परीक्षक बीना तथा इस अभियान में सक्रिय सहयोग करने वाले संजय तिवारी मुख्य टिकट निरीक्षक भोपाल एवं अरुण कुमार श्रीवास्तव मुख्य टिकट निरीक्षक भोपाल शामिल हैं।

CATEGORIES
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus (0 )
error: Content is protected !!