श्री गुरुनानक देव जी का 554 वॉ प्रकाशोत्सव 27 नवंबर को मनाया जाएगा

श्री गुरुनानक देव जी का 554 वॉ प्रकाशोत्सव 27 नवंबर को मनाया जाएगा

  • – नगर कीर्तन का आयोजन 25 नवंबर को होगा
  • – 1 नवंबर से प्रतिदिन निकाली जा रही प्रभातफेरी

इटारसी। श्री गुरुनानक देव जी का 554 वॉ प्रकाशोत्सव 27 नवंबर को गुरुद्वारा श्री गुरुसिंघ सभा द्वारा मनाया जाएगा। इस दौरान 25 नवंबर से गुरुद्वारा में कार्यक्रम प्रारंभ हो जाएंगे। गुरुनानक जयंती पर दोपहर में लंगर होगा। गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा के अध्यक्ष सरदार जसवीर सिंह छाबड़ा ने बताया श्री गुरु नानक देव जी की जयंती बड़े ही धूमधाम से मनाई जाएगी। 25 नवंबर को सुबह 9:30 बजे से श्री अखंड पाठ साहब से जयंती समारोह प्रारंभ होगा। विगत 1 नवंबर से प्रतिदिन प्रभातफेरी चल रही है जो 24 नवंबर तक चलेगी।

नगर कीर्तन 25 नवंबर को दोपहर 2 बजे से गुरुद्वारा गुरुसिंघ सभा इटारसी से प्रारंभ होगा जो सराफा बाजार, भारत टाकीज रोड, स्टेट बैंक चौराह, सिंधी कालोनी रोड, सूरजगंज, बिन्द्रा गली से होकर मालवीयगंज, पंजाबी मोहल्ला, चामुंडा चौराह, रेस्ट हाउस से होकर वापस गुरुद्वारा में समापन होगा। नगर कीर्तन में समाज की महिलाएं सफेद वस्त्र व केसरी दुपट्टा में तथा पुरुष केसरी पगड़ी धारण करेंगे। नगर कीर्तन के बाद गुरुद्वारा में लंगर होगा। श्री छाबड़ा ने बताया कि 26 नवंबर को बच्चों को विशेष कीर्तन दीवान शाम 6:45 बजे से 8:30 बजे तक, कीर्तन भाई गगनदीप सिंह बटाला वालों के रात 8:30 से 10 बजे, कीर्तन स्त्री सत्संग रात्रि 10 बजे से 10:30 बजे, संपूर्ण समाप्ति रात 10:45 बजे होगी।

27 नवंबर को सुबह 9:30 बजे संपूर्ण भाग श्री अखंड पाठ, 9:30 से 10:45 बजे तक गुुरुनानक पब्लिक स्कूल के बच्चों द्वारा कीर्तन, 10:45 से 11 बजे तक भाई जोगा सिंह, 11 से 11:45 बजे तक भाई अजीत सिंघ और 11:45 से दोपहर 1:30 बजे तक भाई गगनदीप सिंघ द्वारा कीर्तन होंगे। दोपहर 12:30 बजे गुरु का लंगर होगा। शाम 6:45 बजे पाठ साहिब श्री ररिरास साहिब, 7:45 से 8:15 बजे तक भाई जोगा सिंघ, 8:15 से 9 बजे तक भाई अजीत सिंघ, 9 से 10:45 बजे तक भाई गगनदीप सिंघ, 10:45 से 11:15 बजे तक कीर्तन स्त्री सत्संग, 11:45 से रात 12 बजे तक भाई अजीत सिंघ के कीर्तन होंगे और 12:30 बजे संपूर्ण समाप्ति होगी।

Royal
CATEGORIES
Share This

AUTHORRohit

error: Content is protected !!